होम / 06 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालें आज व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे, जानें क्या है आपके राशि में

06 July 2023, Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशिवालें आज व्यवसाय में लाभ प्राप्त करेंगे, जानें क्या है आपके राशि में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : July 6, 2023, 5:54 am IST

India News(इंडिया न्यूज़), 06 July 2023, Rashifal: आज गुरुवार का दिन कुछ लोगों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। मेष राशि वाले आज चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। वही वृषभ राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। जानिए वृषभ से लेकर मीन तक के राशि के बारे में।

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर संयम रखें। युवाओं को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। राजकीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से उबर जाएंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन आपको संभालकर चलने होगा। किसी बड़ी यात्रा आदि पर न जाएं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे। आप व्यवसाय में पाटनरों से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें। परिवार में वाद-विवाद से बचें।

तुला राशिफल (Libra)

आज अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें। प्रशासन से जुड़े कार्य सहजता से होंगे। आपका कोई पुराना काम आज आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। आप के सोचे हुए काम पूर्ण होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम का रहेगा। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। वाद विवाद से आप आज दूर रहें। आपके कोई कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमे थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज के दिन लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा। आपका कोई विशेष काम रुक सकता है और परिवार में आपसी कलह हो सकती है।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज काम धीमी गति से प्रगति की ओर बढ़ेंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों को बड़े निवेश से बचने की जरूरत है। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces)

आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और पत्नी से मतभेद खत्म होंगे।

ये भी पढ़े-  Panchajanya Shankh: जानिएं भगवान विष्णु के पवित्र शंख का नाम और इसकी विशेषताएं

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.