“लड़का अच्छा है, लेकिन उसमें जहर है” कन्हैया कुमार को लेकर उमा भारती का बयान

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर निशाना साधा है। एक तरफ जहां उमा ने कन्हैया की तारीफ करते हुए उनको एक अच्छा फाइटर राजनेता बताया है तो दूसरी ओर करैत सांप से ही तुलना कर दी है। उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों का करैत सांप वाला जहर कन्हैया में भी है।

दरअसल, बीजेपी नेता छिंदवाड़ा में थीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया। कन्हैया कुमार का जिक्र करते हुए कहा, ”कन्हैया कुमार का दिमाग चलता है कम्युनिस्टों से। कम्युनिस्टों को भारतीय धर्म से, हिंदुत्व से नफरत है, भारतीय सोच से नफरत है। कम्युनिस्टों की संख्या तो कम हो गई है, लेकिन ये करैत सांप की तरह है।”

कन्हैया की तुलना करैत सांप से की

उमा भारती ने कन्हैया कुमार की तुलना करैत सांप से की है।उन्होंने कहा, “करैत कम होते हैं लेकिन बहुत जहरीले होते हैं। वह जहर कन्हैया कुमार के अंदर है। नहीं तो वह लड़का बहुत अच्छा है।” उमा ने कहा, ”यदि वह अपनी वाणी पर कंट्रोल रखे तो वह अच्छा फाइटर है। वह अच्छा नेतृत्व कर सकता है शोषित वर्ग का।”

कन्हैया को बताया हिंदुत्व विरोधी

कन्हैया कुमार के दिमाग को लेकर उमा भारती ने कहा कि उसके दिमाग में जो हिंदुत्व के लिए जहर है, भारतीय संस्कृति की मान्यता को लेकर जो उसके दिमाग में जहर है वह उसके जीभ पर आ जाता है। इस कारण वह ऐसी बात करता है। उसे समझ ही नहीं है कि सभी देवी-देवताओं के हाथ में हथियार हैं, लेकिन उन्होंने हिंसा के लिए नहीं, रक्षा के लिए उठाए थे।

इन दिनों बीजेपी में हाशिये पर है उमा भारती

जानकारी दें, उमा भारती राम मंदिर आंदोलन से ही राजनीतिक रूप से सक्रिय थीं। वे बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में भी मुख्य आरोपी थीं जिन्हें बाद में कोर्ट से राहत मिली थी। हालांकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वे बीजेपी आलाकमान द्वारा हाशिए पर भेज दी गई हैं।

Ashish kumar Rai

Recent Posts

दिल वाले डर जाएंगे, जानें सुजानगढ़ की लव स्टोरी में ‘फिल्डिंग’का बवाल!

India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan News:  प्यार की परिभाषा जब उम्र, जाति और डिग्री की…

23 minutes ago

संभावना सेठ पर टूटा दुखों का पहाड़, खो दिया अजन्मा बच्चा, अभिनेत्री ने रो-रो कर सुनाया दुखड़ा

Sambhavna Seth Miscarriage: भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने सोशल मीडिया के जरिये यह दुखभरी खबर…

35 minutes ago

मुसीबत में राहुल गांधी ने इस दिग्गज को बना लिया शील्ड? महिलाओं का गुस्सा देखकर खुद हो गए पीछे, काम नहीं आई कांग्रेस की सफाई

जब राहुल गांधी से पूछा गया क‍ि क्‍या आप संसद परिसर में मौजूद सीसीटीवी फुटेज…

38 minutes ago

IPL में CSK के अगले कोच होंगे R Ashwin! तो अब Dhoni का क्या होगा? लीक हो गई अंदर की बात…

CSK Future Coaches: चेन्नई की टीम का अहम हिस्सा रहे एमएस धोनी और रविचंद्रन अश्विन…

44 minutes ago

जयपुर में ‘बिग फैट वेडिंग’ का पर्दाफाश, 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

India News (इंडिया न्यूज) Rajasthan News: जयपुर, राजस्थान की गुलाबी नगरी, गुरुवार सुबह एक बड़ी…

45 minutes ago