(इंडिया न्यूज) नए साल की शुरुआत हो चुकी है। इसका स्वागत बड़े ही जश्न और उत्साह के साथ किया जा रहा है। आज नए साल की पहली सुबह पर देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में बड़े ही श्रद्धा के साथ पूजा- अर्चना औऱ आरती की गई। तड़के सुबह भक्त नगरी बनारस के मंदिरों और घाटों से मनमोहक दृश्य सामने आएं हैं। बनारस के अस्सी घाट पर आज विशेष पूजा व आरती की गई। वहीं बारह ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में नववर्ष 2023 की तड़के भस्म आरती की गई। नववर्ष पर मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया।

बनारस के अस्सी घाट पर आरती के मनमोहक दृश्य

सिद्धिविनायक मंदिर में भव्य आरती की तस्वीर