होम / भारत में नहीं दिखेगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, लेकिन सूतक काल में इन बातों का रखें ध्यान

भारत में नहीं दिखेगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, लेकिन सूतक काल में इन बातों का रखें ध्यान

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : April 14, 2023, 7:41 pm IST

इंडिया न्यूज़: (First Solar Eclipse 2023 in India) साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण इस बार गुरुवार यानी, 20 अप्रैल 2023 को पड़ने जा रहा है। विज्ञान के अनुसार, सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना होती है जिसे खगोलीय माना जाता है। लेकिन इसके धार्मिक महत्व को भी मानने से इंकार नहीं किया जा सकता। बताया जा रहा है कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होने के बावजूद ये भारत में दिखाई नहीं देगा। जिसकी वजह से इसके सूतक काल को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहें हैं।

भारत में नहीं लगेगा सूतक

जानकारी के अनुसार, इस साल सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को पड़ेगा। सूर्य ग्रहण का समय नियत दिन पर सुबह 7 बजकर 5 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। बता दें कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल किसी भी सूर्य ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले से ही लग जाता है। शास्त्रों में ऐसी भी मान्यता है कि जहां से सूर्य ग्रहण नहीं दिखता या नहीं लगता वहां सूतक काल का भी महत्व नहीं माना जाता है। इस लिहाज से भारत में सूतक काल का कोई अर्थ नहीं माना जाएगा।

सूतक काल में इन बातों का रखें ध्यान

आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला नहीं है। इसके बावजूद नियमों को मानने और उन्हें पालन करने को अच्छा माना जाता हैं।

  1. सूतक काल लगने पर आपको अपने इष्ट देव यानी कि जिस भी देव की आप प्रार्थना करते हैं उसके नाम का स्मरण करते रहना चाहिए।
  2. जब तक सूतक काल चलता है गर्भवती महिलाओं को ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए जो नुकीली हों।
  3. सूतक काल में सोना भी शुभ नहीं मानते इसलिए इस दौरान जागते रहना चाहिए।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT