India News (इंडिया न्यूज़), Mann ki Baat 100 Episode, दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को संबोधित किया एस दौरान उन्होंंने देश की जनता से बात करते हुए कई अहम बाते कही। अन्होंने कहा कि कि अक्टूबर 2014 में विजयादशमी के दिन शुरू हुई ‘मन की बात’ एक “मन की बात” लोगों के लिए अच्छाई और सकारात्मकता का अनोखा त्योहार बन गई है। बता दें ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ये परिचर्चा, मन की भावनाएं, राजनीति से हटकर सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ने कहा कि ये परिचर्चा, मन की भावनाएं, राजनीति से हटकर सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रही हैं। इस माध्यम से केवल एक संवाद नहीं बल्कि इसके माध्यम से पूरे देश के लोगों की विचारधारा और ऐसी कहानियां जो इतिहास के पल में लुप्त हो जाती हैं, उन्हें उजागर करने का कार्य हुआ है।

11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित

22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, मन की बात फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित की जाती है। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया जाता है। लोगों के जीवन पर मन की बात के प्रभाव के संबंध में एक अध्ययन किया गया।

100 करोड़ से अधिक लोग जुड़े

अध्ययन से पता चला है कि 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार मन की बात से जुड़े हैं, यह सीधे लोगों से बात करता है, जमीनी स्तर के परिवर्तनकर्ताओं और लोगों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और लोगों को सकारात्मक कार्यों के प्रति प्रभावित करता है। कार्यक्रम का दूरदर्शन द्वारा देश भर के राजभवनों में सीधा प्रसारण भी किया गया।

ये भी पढ़ें – चुनाव आयोग ने BJP उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज कराई FIR, रिश्वत की पेशकश करने का लगा आरोप, ऑडियो क्लिप आई सामने