India news (इंडिया न्यूज), University where students from all over the world were getting education: आज के समय दुनिया में कई कॉलेज हो गए हैं और बेहतर शिक्षा के लिए लोग विदेशों में जाना चाहते हैं। वही एक समय ऐसा था जब भारत शिक्षा का एक बहुत बड़ा केंद्र हुआ करता था। शिक्षा समेत कई मामलों में हमारे देश को जगद्गुरु का दर्जा दिया जाता था। लेकिन कुछ आक्रांताओं की वजह से आज भारत का यह विश्वविद्यालय अपना अस्तित्व खो चुका है। भारत का यह तीन विश्वविद्यालय जहां पूरी दुनिया के लोग यहां शिक्षा के लिए आते थे। यहा पर वैदिक शिक्षा के साथ-साथ कई अन्य विषयों की पढ़ाई और शोध भी किया जाता था। तो आइए जानते हैं इन विश्वविद्यालयों के बारे में।
नालंद विश्वविद्यालय
नालंदा विश्वविद्यालय को सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय माना जाता है। इसकी स्थापना 450-470 ई. बताया जाता है और उस समय यहां पर जापान, चीन, तुर्की, इंडोनेशिया समेत कई देशों के विद्यार्थी आते थे। माना जाता है कि उस समय यहां पर 300 से ज्यादा क्लास हुआ करती थीं और 10 हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी यहां एक साथ पढ़ाई करते थे। जिसमें 9 मंजिला लाइब्रेरी बनी हुई थी। लेकिन यहां प्रवेश पाना इतना आसान नहीं था, इसके लिए उस समय भी प्रवेश परीक्षा पास करनी पढ़ती थी। जिसके बाद यहां विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा दी जाती थी।
तक्षशिला विश्वविद्यालय
तक्षशिला विश्वविद्यालय दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में एक माना जाता है। इसे आज भी पूरा विश्व जानता है। हालांकि भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद यह विश्वविद्यालय पाकिस्तान में चला गया। बता दें कि यहां दुनिया भर के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने आते थे। इस विश्वविद्यालय में आयुर्वेद, नितिशास्त्र जैसे कई विषयों को पढ़ाया जाता था ।
विक्रमशिला विश्वविद्यालय
तीसरे नंबर पर विक्रमशिला विश्वविद्यालय को प्राचीन में से एक माना जाता है। यह विश्वविद्यालय बिहार में स्थित है और यहां पर भी देश विदेशों के लोग पढ़ाई के लिए आते थे। इस विश्वविद्यालय की बनावट इतनी खूबसूरत है कि लोग अभी भी इसे पर्यटन स्थल के तौर पर यहां घूमने आते रहते हैं।