होम / Tillu Tajpuriya CCTV Footage: टिल्लू ताजपुरिया को मारते रहे अपराधी, देखती रही पुलिस, दूसरा वीडियो आया सामने

Tillu Tajpuriya CCTV Footage: टिल्लू ताजपुरिया को मारते रहे अपराधी, देखती रही पुलिस, दूसरा वीडियो आया सामने

Roshan Kumar • LAST UPDATED : May 5, 2023, 4:34 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Tillu Tajpuriya CCTV Footage, दिल्ली: तिहाड़ जेल में मंगलवार सुबह हुई गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का नया सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ताजपुरिया को धारदार हथियार से मारा जा रहा है पुलिस चुपचाप देख रही है। देश की सबसे सुरक्षित जेल माने जाने वाले तिहाड़ में पुलिस खड़ी होकर तमाशा देख रही है और अपराधी टिल्लू ताजपुरिया को धारधार हथियार से मार रहे है।

  • पुलिस खड़ी देख रही थी
  • बीते दिनों आया था पहला वीडियो
  • 50 से ज्यादा जख्म के निशाने थे

बीतें दिनों भी टिल्लू की हत्या का एक वीडियो सामने आया था जिसमें हत्यारें उसपर 40-50 बार वार करते दिख रहे है। टिल्लू ताजपुरिया को कुख्यात गोगी गिरोह के चार सदस्यों ने मार डाला था। ताजपुरिया 2021 में रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग का आरोपी था, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी मारा गया था।

चार लोगों ने किया हमला

हमले के बाद घायल ताजपुरिया को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर के एक वार्ड में बंद 33 वर्षीय टिल्लू ताजपुरिया पर गोगी गिरोह के चार कैदियों ने सुबह सवा छह बजे हमला किया। हमलावर दीपक उर्फ ​​तीतर, योगेश उर्फ ​​टुंडा, राजेश और रियाज खान एक ही वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे।

नहीं लगा दरवाजा

जब ताजपुरिया ने हमलावरों को देखा तो वह भागकर रोहित नाम के एक अन्य कैदी की कोठरी में पहुंच गया। रोहित ने अपनी कोठरी का दरवाजा बंद करके ताजपुरिया को बचाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से नहीं लगा। हमलावर अंदर घुसे और ताजपुरिया को घसीटते हुए आंगन में ले गए। इस दौरान रोहित भी चोटिल हो गए।

50 जख्म के निशान

दो मिनट के अंदर हमलावरों ने ताजपुरिया की हत्या कर दी। जेल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चारों हमलावरों को पकड़ लिया। वे ताजपुरिया को जेल अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें सुबह करीब 6.45 बजे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। ताजपुरिया के शरीर पर 40 से 50 जख्म के निशान थे।

यह भी पढ़े-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT