होम / 27 May 2023, Rashifal:मेष ,वृषभ और मिथुन के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा जानिए अपने राशि के बारे में

27 May 2023, Rashifal:मेष ,वृषभ और मिथुन के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा जानिए अपने राशि के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 27, 2023, 5:25 am IST

27 May 2023, Rashifal: शनिवार का दिन कुछ राशि के लिए अच्छा रहने वाला है, लेकिन थोड़ी सी सतर्कता की भी आवश्यकता पड़ेगी। वही कुछ के लिए आज नये लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। जानिए मेष से लेकर मीन तक के राशि वालें लोगों के लिए आज का दिन कितना खास।

मेष राशिफल (Aries)

आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है, इसलिए मेष राशि वालों का आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा।  आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

वृषभ राशिफल (Taurus)

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनों से करना चाह रहे हैं, प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी से वांछित सिद्धि हो सकती है।

मिथुन राशिफल (Gemini )

वृषभ राशि वालों का दिन आज परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा।  आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशिफल (Cancer)

आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चों में बढ़ोतरी होगी,शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि वालों को आज राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति होगी। आप नया कोई काम आज शुरू न करें। किसी कार्य में बड़ी रकम न इन्वेस्ट करें नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज आपका रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार मैं मांगलिक कार्यक्रम होंगे।घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग बन रहे हैं। नया वाहन मकान आदि खरीदने के योग बन सकते हैं।

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि वालों को आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग बन रहे हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं।  वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई पुराना केस आज खत्म हो सकता है।

धनु राशिफल ( Sagittarius)

आज आप नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आप परेशान रह सकते हैं।सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रूपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। आपका धन व्यर्थ के कामों में खर्च होगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है,व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। किसी संपत्ति के खरीद फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों का आज वैवाहिक जीवन आनन्ददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है।वहीं पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। लम्बी यात्रा पर जाना होगा।

ये भी पढ़े- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

First Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना कब पूरी होगी? NHSRCL ने दिया जवाब – India News
Lok Sabha Election: राजस्थान की इस सीट पर अपने ही उम्मीदवार को वोट न देने की जनता से अपील, जानें आखिर क्या है वजह- Indianews
Hathras MP Dies: भाजपा के हाथरस से सांसद का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम योगी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि- Indianews
Pratap Dudhat: ‘अपनी मां-बेटियों को राहुल गांधी के पास…’, कांग्रेस नेता प्रताप दुधात का नपुंसकता पर घटिया बयान! – India News
UPSC CAPF 2024 Notification: UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें अप्लाई- Indianews
DC vs GT : ऋषभ पंत ने खेली तुफानी पारी, गुजरात टाइटंस का सामने रखा 225 रन का लक्ष्य-Indianews
Exercise करते वक्त आपको भी होता है सिरदर्द, यहां जानिए इससे वजह और बचाव के तरीके-Indianews
ADVERTISEMENT