होम / 24 May 2023, Rashifal:वृषभ, सिंह और कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जानिए अपने राशि के बारे में

24 May 2023, Rashifal:वृषभ, सिंह और कन्या राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, जानिए अपने राशि के बारे में

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 24, 2023, 5:49 am IST

24 May 2023, Rashifal: बुधवार का दिन कुछ राशिवाले आज अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। वही कुछ राशि के लोगों के लिए आज प्रसन्नता से भरा रहेगा,आज अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में आपको सहयोग मिलेगा। जानिए मेष से लेकर मीन तक के राशि के बारे में।

मेष राशिफल (Aries)

मेष राशि वालों को आज काफी संघर्ष के बाद परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आज व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि वालों के परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन राशिफल (Gemini)

आज आप दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने के किसी व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें और अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें।

कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों का आज का दिन किसी बहन भाई की चिंता टहल सेवा में व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा, नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या राशिफल (Virgo)

आपकी राशि का स्वामी अपने घर में आ चुका है, सूर्य के साथ पापाक्रान्त है। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखे।

तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि वाले आज अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें।

धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है।कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। शुभ समाचार दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें।

कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। पआयात निर्यात के कारोबार के आरंभ का निर्णय आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन राशिफल (Pisces)

आज के दिन किसी विशेष व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता-गुरू की सेवा और देव पूजन में ध्यान लगाना ना भूलें।

ये भी पढ़े- 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Arunachal Pradesh Landslide: अरूणाचल प्रेदश में बड़ा हादसा, लैंडस्लाइड के साथ बहा चीन बॉर्डर को जोड़ता Highway-Indianews
Rajasthan: तकनीकी खराबी के कारण भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, जैसलमेर में हुई आपातकाल लैंडिंग-Indianews
कुत्ते से तुलना किए जाने पर Aayush Sharma के छलके आसुं, डेब्यू के बाद का किस्सा किया शेयर – Indianews
IPL 2024: SRH vs RCB के बीच खेला जाएगा मुकाबला, यहां देखें Pitch और Weather Report
History of Mangalsutra in India: भारतीय राजनीति में मंगलसूत्र पर घमासान, जानिए क्या है सुहाग के इस निशानी का इतिहास- indianews
Arvind Kejriwal: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले सुनीता केजरीवाल करेंगी रोड शो,आप ने दी जानकारी-Indianews
Telangana: तेलंगाना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 6 बच्चों की गई जान-Indianews
ADVERTISEMENT