होम / 02 MAY 2023,RASHIFAL:कर्क, तुला और मकर के लिए आज का दिन आर्थिक रुप से काफी मजबूत रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

02 MAY 2023,RASHIFAL:कर्क, तुला और मकर के लिए आज का दिन आर्थिक रुप से काफी मजबूत रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : May 2, 2023, 6:31 am IST

मेष राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा जिसकी वजह से आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार रहेगी। दिन के मध्य का समय अनावश्यक कार्य में व्यतीत होगा। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृषभ राशिफल

आज चंद्रमा भी दशम भाव में सुख शांति कारक है। सलाह दी जाती है कि नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। प्रातःकाल जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है, बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा। दिन के अंत में मानसिक तनाव बढ़ेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन जातक का व्यस्तता भरा रहेगा। दिनचर्या आज व्यवस्थित रहेगी। सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे।  जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन जातक का ऊर्जा से भरा हुआ रहने वाला है। आज राशि से तृतीय भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहे हैं, आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा उतारचढ़ाव वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ श्याम के समय तीखी तकरार हो सकती है।

सिंह राशिफल

बुध के नवम होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। पुराने मित्र से फोन पर बातचीत होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सिर दर्द से परेशान रहेंगे।

कन्या राशिफल

आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, ऋतंभरा प्रज्ञा से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यहीं लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी पेशा वर्ग की सहकर्मी के साथ कहासुनी हो सकती है।

तुला राशिफल

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है।  किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आज शादी समारोह में सम्मलित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। रिश्तेदारी में जाने की योजन बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हों सकते है।

धनु राशिफल

चंद्रमा आज नवम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष वृद्धि कर सकता है। परिवार के साथ घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके विचार पसंद किए जाएंगे। अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें।

मकर राशिफल

आज के दिन व्यापार में वृद्धि होगी। कोई पुरानी सोची हुई योजना को क्रियान्वित करेंगे। परिवार का सहयोग और साथ प्राप्त होगा।आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है।

कुंभ राशिफल

आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है। शत्रु चिंता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे। रात्रि के समय जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है।

मीन राशिफल

आज प्रातः काल का समय जातक का व्यस्तता भरा रहेगा, घर पर मेहमान के आने के योग है। घर की आवश्यक चीजों पर धन खर्च होगा। नौकरीपेशा जातक किसी कारण से कार्य स्थल से जल्दी घर आ जाएंगे। घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।

ये भी पढे- मोहिनी एकादशी व्रत के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां, भगवान विष्णु हो सकते है नाराज

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT