India News (इंडिया न्यूज), UPSSSC VDO Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी ग्राम विकास अधिकारी (VDO) ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों की भर्ती के लिए 26 और 27 जून 2023 को परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसके बाद उम्मीदवारों को इसका बेसब्री से इंतजार है। लेकिन उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपीएसएसएससी वीडीओ भर्ती का रिजल्ट अगस्त 2023 के दूसरे सप्ताह या उसके बाद घोषित होने के लिए बताया जा रहा है। जिसे आप UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख पाएंगे।
ऐसे कर पाएंगे अपना रिजल्ट चेक
- अभ्यर्थी को यूपीएसएसएससी वीडीओ भर्ती रिजल्ट 2023 जांचने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- रिजल्ट की घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो जायेगा
- जिस पर आपको क्लिक करना होगा। फिर आपको मांगी गयी जानकारी (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना पड़ सकता है।
- इसके अलावा रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में भी जारी किया जा सकता है।
- इस भर्ती के माध्यम से कुल 468 रिक्तियों को भरा जाना है।
- जो भी परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे।
- UPSSSC Recruitment 2023: रिजल्ट से पहले जारी हो सकती है फाइनल आंसर की
बता दें कि वीडीओ भर्ती 2023 रिजल्ट को जारी करने से पहले फाइनल आंसर की जारी की जा सकती है।
ये भी पढ़े- BPSSC Police SI Result 2023: बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा, घर बैठे करें चेक