होम / अर्धसैनिक बलों में 84,659 पद खाली,पिछले चार सालों में डेढ़ लाख से ज्यादा पदों को भरा गया:गृह मंत्रालय

अर्धसैनिक बलों में 84,659 पद खाली,पिछले चार सालों में डेढ़ लाख से ज्यादा पदों को भरा गया:गृह मंत्रालय

Roshan Kumar • LAST UPDATED : August 3, 2022, 6:14 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली):केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कुल 84,659 पद खाली पड़े है,यह जानकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में दी,राज्यसभा में सांसद जावेद अली ने सरकार से पूछा था की 31 जुलाई 2022 की स्थिति अनुसार अर्धसैनिक बलों में रिक्तियों का ब्यौरा क्या है?31 जुलाई 2022 की स्थिति अनुसार अर्धसैनिक बलों में रक्षा कर्मियों के लिए आरक्षित पदों की रिक्तियों को क्या ब्यौरा है? साल 2018,2019,2020,2021 और साल 2022 के 31 जुलाई तक अर्धसैनिक बलों में कितनी भर्तियां की गई,इसका साल अनुसार ब्यौरा उपलब्ध करवाया जाएं?

इसके जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा की 31 जुलाई 2022 तक अर्धसैनिक बलों में 84,659 पद खाली थे,इसमें असम राइफल्स में 6,044,सीमा सुरक्ष बल में 23,435,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 11,765,केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में 27,510 ,भारतीय -तिब्बत सीमा पुलिस में 4,762 और सशस्त्र सीमा बल में 11,143 पद खाली पड़े थे,नित्यानंद राय ने कहा की सरकार इसे दिसंबर 2023 तक भर लेगी.

केन्दीय गृह राज्य मंत्री ने कहा की केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के चार अक्टूबर 2012 के अधिसूचना अनुसार,केंद्रीय सशस्त्र बलों और असम राइफल्स में सहायक कमांडेंट स्तर पर दस प्रतिशत रिक्तियां पूर्व सैनिको के लिए आरक्षित है,वही अग्निवीरो के लिए भी 10 प्रतिशत आरक्षण की सैद्धांतिक मंजूरी केंद्रीय बलों और असम राइफल्स में दी गई है.

इस जवाब में बताया गया की साल 2018 से 31 जुलाई 2022 तक असम राइफल्स में 5,321,सीमा सुरक्ष बल में 23,747,केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में 10,507 ,केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में 87,856,भारतीय -तिब्बत सीमा पुलिस में 4,426 और सशस्त्र सीमा बल में 21,725 पदों को भरा गया.

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT