Vande Bharat Train Attacked: आंध्र प्रदेश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। इस पथराव में C-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। इसकी वजह से ट्रेन को उसके निर्धारित समय की बजाय 4 घंटे की देरी से रवाना किया गया
बता दें पिछले तीन महीनों में विशाखापत्तनम से सिकंदराबाद का सफर तय करनी वाली वंदे भारत पर लगातार तीसरी बार पथराव हुआ है। इससे पहले जनवरी में कांचरापलेम के पास वंदे भारत पर मेंटेनेंस के दौरान पत्थरबाजी की गई थी।
4 घंटे लेट चल रही ट्रेन
इस पथराव के बाद विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को सुबह 5:45 बजे के बजाय 9:45 बजे रवाना किया गया है। इस दौरान यह वारंगल, खम्माम, विजयवाड़ा और राजमुंद्री में रुकते हुए आती है।
ये भी पढ़ें: संसद में आखिरी दिन भी हंगामे के आसार, विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जबरदस्त विरोध