इंडिया न्यूज़ (दिल्ली, Voting percent in Gujarat and By-Election till 11 am): सुबह 11 बजे तक गुजरात के दूसरे चरण में हो रहे चुनाव में 19.17 फीसदी मतदान हुआ।
गुजरात की 93 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। वही एक दिसंबर को पहले चरण के चुनाव में 89 सीटों पर मतदान हुआ था। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें है।
19.17% voter turnout recorded till 11 am, in the second phase of #GujaratElections2022 pic.twitter.com/WeADnGgvGK
— ANI (@ANI) December 5, 2022
छोटा उदयपुर में इस समय तक सबसे अधिक 23.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद साबरकांठा (22.18 फीसदी) और बनासकांठा (21.03 फीसदी) मतदान हुआ। गांधीनगर में सुबह 11 बजे तक 20.39 प्रतिशत मतदान हुआ।
अहमदाबाद में सबसे कम 16.95 प्रतिशत मतदान हुआ। महीसागर में 17.06 प्रतिशत मतदान हुआ।
Uttar Pradesh | 18.72% voter turnout recorded till 11 am, in the by-poll to the Mainpuri Parliamentary constituency. pic.twitter.com/CrXuI1bY0P
— ANI (@ANI) December 5, 2022
अगर उपचुनावों की बात करते तो, मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 18.72 फीसदी मतदान हुआ।
वही छह राज्यों में हो रहे विधानसभा उपचुनावों में सुबह 11 बजे तक कुरहानी (बिहार) में 24%, पदमपुर (ओडिशा) में 29.73%, सरदाशहर (राजस्थान) में 19.87%, रामपुर (यूपी) में 11.30%, खतौली में 20.70% और भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़) में 31.27% मतदान हुआ।
गुजरात के दूसरे चरण की 93 सीटों पर मतदान अहमदाबाद, गांधीनगर, मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महिसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, आणंद, खेड़ा और छोटा उदयपुर जिलों में हो रहा है।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.