होम / WC 2023 India Schedule: विश्व कप 2023 में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से, जानिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

WC 2023 India Schedule: विश्व कप 2023 में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से, जानिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

Shubham Pathak • LAST UPDATED : June 28, 2023, 4:37 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),WC 2023 India Schedule: ये साल क्रिकेट प्रेमियों के लिए कुछ खास हीं होने वाला है। भारत में इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जहां विश्व कप में भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं भारत का ग्रुप राउंड में पाकिस्तान से 15 अक्तूबर को महामुकाबला होना है और मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके लिए फैंस लगातार इंतजार कर रहे है।

भारत के मैच कब, कहां और किसके साथ (WC 2023 India Schedule)

तारीख               बनाम                स्थान

8 अक्तूबर         ऑस्ट्रेलिया            चेन्नई

11 अक्तूबर       अफगानिस्तान        दिल्ली

15 अक्तूबर        पाकिस्तान           अहमदाबाद

19 अक्तूबर        बांग्लादेश            पुणे

22 अक्तूबर       न्यूजीलैंड             धर्मशाला

29 अक्तूबर       इंग्लैंड                लखनऊ

2 नवंबर          क्वालीफायर-2        मुंबई

5 नवंबर          दक्षिण अफ्रीका       कोलकाता

11 नवंबर         क्वालीफायर-1        बेंगलुरु

15 नवंबर        सेमीफाइनल-1        मुंबई

16 नवंबर       सेमीफाइनल-2      कोलकाता

19 नवंबर        फाइनल            अहमदाबाद

कुल 10 टीमें लेंगी भाग

बता दें कि, इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। आठ टीमें पहले ही इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और बाकी दो स्थानों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर राउंड खेला जा रहा है, जिसमें सुपर सिक्स में छह टीमें पहुंच चुकी हैं। इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले विश्व कप के मुख्य राउंड में भाग लेंगी।

इन शहरों में होने है मुकाबले

विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। हैदराबाद के अलावा गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम 29 सितंबर से 3 अक्तूबर तक अभ्यास मैचों की मेजबानी करेंगे।

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gautam Navlakha: भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गौतम नवलखा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत-Indianews
Jackie Shroff ने दिल्ली में केस किया दर्ज, एक्टर के नाम और चीजों का बिना पूछे हो रहा था इस्तेमाल
Saif Ali Khan ने बदला Kareena Kapoor के नाम का टैटू, क्या इस वजह से हो सकता है तलाक! -Indianews
Android Vulnerabilities: सीईआरटी-इन ने एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर दी ये चेतावनी, जानें कैसे करें सुरक्षित-Indianews
Shamita Shetty को है ये बीमारी, दर्द से मुक्ति के लिए कराई सर्जरी – Indianews
Anushka-Virat ने पैपराजी को भेजा गिफ्ट, इस कारण से नोट में कहां धन्यवाद – Indianews
Israel-Hamas War: नागरिकों की मौतों में वृद्धि बिल्कुल अस्वीकार्य..,भारत ने गाजा में मानवीय संकट पर जताई नाराजगी-Indianews
ADVERTISEMENT