इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Weather Today Update): उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में जहां ठंड के बीच बारिश का अनुमान है वहीं दिल्ली व आसपास के राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। क्षेत्र के कई मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क भी बना हुआ है। वर्ही देश पूर्वोत्तर हिस्से में मानसून जल्द पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के कई राज्यों में आज तेज बारिश होने का अनुमान है। तमिलनाडु में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट है। केरल, आंध्रप्रदेश व पुड्डूचेरी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आईएमडी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पूर्वी हवाएं चलना तेज हो गई हैं और बहुत जल्दी पूर्वोत्तर मानसून शुरू हो सकता है। तमिलनाडु में कई जगह व आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में कल बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी मानसून दक्षिण भारत में दस्तक दे चुका है जिस कारण क्षेत्र में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
स्काईमेट वेदर का कहना है कि नवंबर की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ की लाइन लग सकती है। इस दौरान पहाड़ों पर भी भारी बर्फबारी होने की आशंका है। उत्तर भारत चक्रवाती हवाएं सकती हैं और इनके प्रभाव से हरियाणा व पंजाब के अलावा उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में इस बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
इसी सप्ताह में एक पश्चिमी विक्षोभ तीन नवंबर को आ सकता है। इस कारण पांच नवंबर तक हिमाचल, जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में बारिश व हिमपात हो सकता है। इससे छह नवंबर से मध्य भारत तक दिन में ज्यादा ठंड होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष ठंड ज्यादा दिन पड़ेगी। चार माह तक ठंड का मौसम रह सकता है।
दिल्ली व आसपास के इलाकों में आज अधिकतर व न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 15 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। अलसुबह से दिल्ली में कोहरा छाया रहा है और यहां का प्रदूषण लगातार खराब होता जा रहा है। एक्यूआई बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें – Covid Update : देश में 24 घंटे में कोरोना के 1326 नए केस, आठ मरीजों की मौत
Connect With Us : Twitter, Facebook
Weather Today Update Rain Forecast Amidst Cold In North India
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.