India News (इंडिया न्यूज), Weather Update Today: प्रदूषण के परेशान दिल्ली को अब जाकर थोड़ी राहत मिली है। दरअसल यहां गुरुवार रात से ही बारिश हो रही है। बारिश के कारण मौसम साफ हो गया है। दिल्ली के एक्यूआई में भी सुधार हो रहा है। लेकिन इसके साथ ही ठंड बढ़ गई है। वहीं देश के कई राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है इसे लेकर मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दिया है। जिसके अनुसार, छोटी दिवाली पर यानि आज शनिवार (11 नवंबर) पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अन्य इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होंगे। वहीं यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश का अलर्ट है।
अजब गजब मौसम
शुक्रवार को राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हुए बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिरकर 22.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। यह इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री कम है। खबर एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली में बारिश के कारण 24 घंटे का औसत एक्यूआई 279 पर आ गया, जो कि गुरुवार (437) के मुकाबले काफी सुधार है। बात करें आज यानी शनिवार की तो यहां का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
AQI कब अच्छा कब खराब
- एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’,
- 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’,
- 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’,
- 201 से 300 के बीच ‘खराब’,
- 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’
- 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’
- एक्यूआई के 450 से ऊपर हो जाने पर इसे ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
इन राज्यों में मौसम
मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण भारत में 14 नवंबर से पूर्वी लहर के कारण बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है। वहीं आने वाले दो दिनों तक केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी में मध्यम बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें:-
- दिवाली पर इस समय तक ही फोड़ सकेंगे पटाखे, बीएमसी ने जारी किया निर्देश
- आज छोटी दिवाली का पावन त्योहार, जानिए क्यों है खास और क्या है इतिहास