होम / Weather Update Today: गर्मी का प्रचंड रूप! 41 के पार पहुंचा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update Today: गर्मी का प्रचंड रूप! 41 के पार पहुंचा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Gargi Santosh • LAST UPDATED : April 15, 2023, 11:27 am IST

Weather Update Today: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा है। इसके चलते पारे में भी बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार (14 अप्रैल) को दिल्ली-पंजाब समेत देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री के पार देखा गया। वहीं, पंजाब में भी शुक्रवार को पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया।

दिल्ली में आज से चलेगी लू   

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी सूरज आग बरसाएगा और लू के थपेड़े लगेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा। सूरज की तपिश और लू के कारण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। मौसम का यह मिजाज 18 अप्रैल तक बने रहने की संभावना जताई है। हालांकि विभाग ने 18-19 व 20 अप्रैल को धूल भरी हवा के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई है। इससे तापमान में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

केरल में 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान 

वहीं, केरल में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार को त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों में अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को भी भीषण गर्मी महसूस की गई थी। आईएमडी ने आने वाले दिनों में भी लू चलने की चेतावनी जारी की है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

थाई राजनेता को उसके पति ने 24 वर्षीय दत्तक पुत्र के साथ संबंध बनाते हुए पकड़ा, जो एक भिक्षुक है
SRH VS RR: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 202 रन का लक्ष्य-Indianews
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट पर हफ्तेभर में किया तीसरी बार हमला, 14 नागरिक घायल
Ajay Devgn की बेटी न्यासा संग Akshay Kumar के बेटे आरव यूरोप में मना रहें वेकेशन, ओरी ने शेयर की तस्वीरें -Indianews
T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह को टी20 वर्ल्ड कप टीम में ना रखने को लेकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर कही यह बात-Indianews
Laddu Gopal Bhog: हफ्ते के सातों दिन कान्हा जी को अलग-अलग लगाएं भोग, प्रसन्न होकर बरसाएंगे कृपा -Indianews
T20 World Cup 2024: ICC ने की 2024 टी20 विश्व कप एंथम की घोषणा , देखें-Indianews
ADVERTISEMENT