India News (इंडिया न्यूज), Rajya Sabha Election 2024: देश के लिए यह साल चुनावी साल है। आज (मंगलवार) तीन राज्यों में 15 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं महज कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होना है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक विधानसभा की चार सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव में विजयी हुई है। कांग्रेस ने उन सभी तीन सीटों पर जीत हासिल कर ली जिन पर उसने चुनाव लड़ा था। वहीं बीजेपी से नारायण सा भांडगे पहली बार राज्यसभा में प्रवेश कर रहे हैं।
Also Read: Patanjali: पतंजलि के विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट का बयान, जानें क्या कहा
राज्यसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर आज इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके में एक सर्वे कराया है। सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाब कुछ इस प्रकार है।
- सवाल- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट के आसार हैं?
जबाव-
A. हां- 70.50%
B. नहीं- 23.02%
C.कह नहीं सकते- 6.48%
- सवाल- राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग से क्या हिमाचल में सुख्खू सरकार संकट में पड़ गई है?
जबाव-
A. हां- 52.51%
B. नहीं- 27.33%
C.कह नहीं सकते- 20.16%
- सवाल- इंडि गठबंधन की पार्टियां क्या अपने नेताओं, विधायकों को नहीं संभाल पा रही है?
जबाव-
A. हां- 67.62%
B. नहीं- 30.93%
C.कह नहीं सकते- 1.45%
- सवाल- राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने क्या ब्रांड मोदी को और मज़बूत किया है?
जबाव-
A. हां- 85.61%
B. नहीं- 12.23%
C.कह नहीं सकते- 2.16 %
आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें ई-मेल kkamla22@gmail.com पर भेजिए।
Also Read: बीजेपी को बड़ा झटका, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के विधायक ने किया क्रॉस वोटिंग