इंडिया न्यूज़:(Viral video) सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमे एक महिला पानी के उपर चलती हुई नजर आ रही है जिसके बाद लोग उस महिला को देवी मानने लगे हैं। यह घटना जबलपुर का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को लोग मां नर्मदा का स्वरूप मान लिया और उनका आशीर्वाद लेने पहुंच गए।
- क्या है पूरा मामला?
- क्या है वीडियो की सच्चाई?
- महिला ने कहा कोई चमत्कार नहीं वहा पानी कम था
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह वायरल वीडियो शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो जबलपुर के तिलवारा घाट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि एक महिला पानी पर चल रही है। इस मामले के बाद लोग इसे चमत्कार और देवी का स्वरूप मानते हुए उसका आशीर्वाद लेने पहुंच गए।
क्या है वीडियो की सच्चाई?
सोशल मीडिया पर जो विडियो वायरल हो रहा है, वह नर्मदा नदी का है। दिख रहे विडियो मे जो महिला पानी के उपर चलते हुए नजर आ रही है और जहां का वह वीडियो है वहां के पानी का जलस्तर बहुत ही कम था। इसलिए महिला वीडियो मे पानी के उपर चलने हुए नजर आ रही है।
महिला ने कहा कोई चमत्कार नहीं वहां पानी कम था
जब महिला से लोग उस वीडियो के बारे मे पूछा गया तो महिला ने बताया कि ‘मेरा नाम ज्योति रघुवंशी है। नर्मदापुरम के पिपरिया के कल्लूखापा गांव की रहने वाली हूं। दो बेटे और दो बेटियां हैं। पानी में चलने का कोई चमत्कार नहीं है। वहां पानी कम था। मैं अपनी श्रद्धा से नर्मदा की परिक्रमा करने निकली हूं। नदी किनारे के खेतों में सब्जियां लगी हैं। अब निकलने के लिए रास्ता नहीं है, तो उसी के किनारे-किनारे पानी में चलकर निकल जाती हूं।
ये भी पढ़े:- मां ने बेटी का घर उजाड़ दमाद के साथ बनाया शारीरिक सबंध और नौ महीने बाद एक बच्चे को भी दिया जन्म