India News(इंडिया न्यूज़),Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया।इससे पहले बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया था। इस विधेयक के कानून बनने के बाद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित की जाएंगी।
बता दें बुधवार को लोकसभा में मौजूद 456 सांसदों में से दो सांसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ मतदान किया था। जबकि गुरुवार को राज्यसभा में मौजूद सभी 214 सांसदों ने इसके पक्ष में मतदान किया। इसी बीच AAP के नेता संजय सिंह ने विधेयक को लेकर अटपटांग बातें करने लगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार 20 साल की योजना बनाकर महिला और लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। क्योंकि 2026 तक कोई परिसमन या जनगणना नहीं होगी।
आरक्षण बिल नहीं, महिला बेवकूफ बनाओ बिल है
ANI के अनुसार सांसद संजय सिंह ने कहा, यह महिला बेवकूफ बनाओ बिल है महिला आरक्षण बिल नहीं है, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 2026 तक कोई परिसमन या जनगणना नहीं होगी। 2026 के बाद पहली जनगणना 2031 में होगी, 2031 के बाद परिसीमन 7-8 साल में पूरा होगा तब तक कौन कहा रहेंगे इसका कुछ पता नहीं। आप 20 साल की योजना बनाकर महिला और लोगों की आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। SC/ST का आरक्षण जो आज है उसी के भीतर आरक्षण दिया जा रहा है, 33% आरक्षण के भीतर उन्हें आरक्षण नहीं मिल रहा है।
महिलाओं में खुशी की लहर
वहीं एक तरफ राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि हम महिलाओं की खुशी यहां पर दिखा रहे हैं, पूरे देश में ऐसा माहौल है क्योंकि हमने इसके लिए बहुत साल इंतजार किया। महिलाओं की बहुत बड़ी आबादी है और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने उनकी इच्छा पूरी की है, इसलिए हम और खुशी मना रहे हैं।
#WATCH हम महिलाओं की खुशी यहां पर दिखा रहे हैं, पूरे देश में ऐसा माहौल है क्योंकि हमने इसके लिए बहुत साल इंतजार किया। महिलाओं की बहुत बड़ी आबादी है और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने उनकी इच्छा पूरी की है इसलिए हम और खुशी मना रहे हैं: राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास… pic.twitter.com/sDLf545Hvk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 22, 2023
यह भी पढ़ेंः-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.