होम / 24 hours strike of petrol pumps end in Haryana हरियाणा में पेट्रोल पंपों की हड़ताल समाप्त

24 hours strike of petrol pumps end in Haryana हरियाणा में पेट्रोल पंपों की हड़ताल समाप्त

Harpreet Singh • LAST UPDATED : November 15, 2021, 11:07 pm IST

इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ :
24 hours strike of petrol pumps end in Haryana  :
हरियाणा में आज सुबह से पेट्रोल पंपों की हड़ताल चल रही थी जो 13 घंटे बीतने के बाद समाप्त हो गई। पेट्रोल पंपों की हड़ताल सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। जिसके पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने समाप्त करने का फैसला लिया है। यह जानकारी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल यादव ने दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

मुख्य मांगों पर बनी सहमति 24 hours strike of petrol pumps end in Haryana

डीलर एसोसिएशन के महासचिव रामेश्वर चौहान ने बताया कि सरकार से बात में कई मांगों पर सहमति बनी है। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से आने वाले दिनों में मांगों को लागू करने का आश्वासन दिया गया है।

हड़ताल के कारण लोग हुए परेशान 24 hours strike of petrol pumps end in Haryana

आज पेट्रोल पंपों की हड़ताल के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि एसोसिएशन ने हड़ताल से करीब 1 सप्ताह पहले ही इस हड़ताल को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया था, उसके बावजूद भी लोग पंपों पर तेल डलवाने के लिए पहुंचे लेकिन उनके हाथ निराशा ही लगी।

पेट्रोल पंपों की हड़ताल रही सफल 24 hours strike of petrol pumps end in Haryana

डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलियम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व डीलर एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों की बातचीत के बाद इस हड़ताल को 13 घंटे बाद समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह डीलर एसोसिएशन की एकता का ही नतीजा है कि 24 घंटे की हड़ताल जो पूरी तरह कामयाबी रही। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय पर दबाव पड़ा और वह बातचीत के लिए मजबूर हुए जिसके बाद हड़ताल 13 घंटे में समाप्त हुई।

Read More : Historical 5 Day Mela Kapal Mochan Started Today साधु प्रवेश शाही स्नान के ऐतिहासिक कपालमोचन मेला आरंभ

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें