इंडिया न्यूज़(Women’s Day Special): बॉलीवुड का चांदनी भी एक अलग चीज है। जो भी इस चांदनी को जीत लेता है। वह शोहरत और दौलत की जिंदगी से भर जाता है लेकिन वही अगर कोई इस चांद की रोशनी को ना जीत पाए तो इसके पीछे के अंधेरे में खो जाता है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि वह कौन सी आठ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस है। जो लग्जरियस लाइफ स्टाइल जीती हैं।
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक है। कहा जाता है कि उनके पास लगभग 830 करोड़ तक की संपत्ति है और यह संपत्ति उन्होंने अपने एक्टिंग ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से हासिल की है। इसके साथ ही उनकी सालाना कमाई लगभग 90 करोड़ के आसपास होती है।
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जो फिलहाल यूएस में सेटल है। उनकी सालाना कमाई 8 करोड़ से ज्यादा की बताई जाती है और उनकी कुल संपत्ति 580 करोड़ के आसपास की है।
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट दिखने में जितनी क्यूट लगती हैं। वह उतनी ही ज्यादा अमीर भी है। आलिया के पास कुल संपत्ति 560 करोड़ के आसपास की है और उनकी सालाना कमाई करीब 15 करोड़ तक होती हैं।
बॉलीवुड की बेबो को और उनकी रईसियत को हर कोई जानता है। करीना की कुल संपत्ति 440 करोड़ की है और उनकी सालाना कमाई 30 करोड़ के आसपास तक की होती है। जो ब्रांड एंडोर्समेंट और एक्टिंग से मिलती है।
दीपिका पादुकोण करीब 315 करोड़ रुपए की मालकिन है और उनकी सालाना कमाई 24 करोड़ तक की होती है। उनकी यह कमाई फिल्मों में महंगी फीस के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी आती है।
अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति 255 करोड़ के आसपास की है और वह हर महीने करीब 1 करोड़ तक कमाई करती है। जो एक्टिंग के साथ इन्वेस्टमेंट से होती है।
धक-धक गर्ल बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। उनकी कुल संपत्ति 250 करोड़ के आसपास की है और यह संपत्ति टीवी रियलिटी शो ब्रांड एंडोर्समेंट और एक्टिंग से आती है।
कैटरीना कैफ 220 करोड़ की अकेली मालकिन है और उनकी सालाना कमाई 30 करोड़ के आसपास ही होती है।
ये भी पढ़े: सुनील शेट्टी ने ‘हेरा फेरी’ को लेकर पहली बार दिया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर कही ये बातें
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.