India News (इंडिया न्यूज), Red Indians: दुनिया में लोगों ने काफी तरक्की कर ली है और समय भी पहले के मुकाबले काफी बदल गया है। लोग चांद पर जमीन खरीद रहे हैं और वहां बसने का सपना देख रहे हैं। लेकिन इसी दुनिया में एक ऐसा गांव भी है जो जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसा है। यहां के लोग बिना प्राण के पाताल लोक में रहते हैं। ये बात आपको थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन ये बिल्कुल सच है। जी हां, अमेरिका में एक ऐसा गांव है। वक्त काफी तेजी से बदल रहा है। लेकिन यहां के लोग आज भी पुराने तरीके से अपनी जिंदगी जी रहे हैं।

दुनियादारी से दूर ये लोग धरती से तीन हजार फीट नीचे रह रहे हैं। यहां रहने वाले को रेड इंडियन कहते हैं ये अनोखा गांव अमेरिका के ग्रांड कैनियन के हवासू कैनियन का सुपाई है। जो जमीन से तीन हजार फीट नीचे बसे होने की वजह से चर्चा में है। आइए जानते हैं इस गांव के बारे में।

हर साल आते हैं 55 लाख पर्यटक

यह अनोखा गांव गहरी खाई में बसा है। 200 लोगों की आबादी वाला अमेरिकी गांव दुनियाभर के पर्यटकों के लिए मशहूर है। पाताल में बसा होने की वजह से हर साल यहां करीब 55 लाख लोग घूमने आते हैं। यहां रहने वाले लोगों को रेड इंडियन कहा जाता है।

पोस्ट ऑफिस, कैफे और स्कूल की सुविधा

इस गांव की आबादी कम है। इसके बावजूद यहां सारी सुविधाएं मौजूद हैं। घरों से लेकर स्कूल तक बने हुए हैं, इसके अलावा यहां आपको चर्च, पोस्ट ऑफिस, जनरल स्टोर और कैफे भी मिल जाएंगे।

जूते के डिब्बे में पॉपकॉर्न छिपाकर फिल्म देखने गई लड़की, 500 रुपए बचाने के चक्कर में कर डाला ये कारनामा, वीडियो देखकर भड़क जाएगा पूरा बॉलीवुड!

खच्चरों का होता है इस्तेमाल

यह गांव 3000 फीट की गहराई पर एक गहरे गड्ढे में बसा है। यहां परिवहन के साधन बहुत कम हैं। इस वजह से यह दुनिया से कटा हुआ है। सड़कें न होने की वजह से लोग खच्चरों का भी इस्तेमाल करते हैं। इस छोटे से गांव में आने वाले लोग हेलीकॉप्टर से जाते हैं।

इंटरनेट नहीं है, लिखते हैं चिट्ठी

इस गांव में रहने वाले लोग हाओपी भाषा बोलते हैं। यहां रहने वाले लोग आज भी सादा जीवन जी रहे हैं। यहां के लोग अपनी आजीविका के लिए मक्का और सेम की खेती करते हैं। इसके अलावा यहां इंटरनेट नहीं है, इसलिए इस गांव के लोग चिट्ठियां लिखकर अपना गुजारा करते हैं।

घर के बरामदे में काम कर रहा था शख्स, तभी आसमान से आ गिरा ‘खजाना’, बना करोड़पति!