इंडिया न्यूज़: (Singham Again) बॉलीवुड के सिंघम एक बार फिर से सिंघम के किरदार में नजर आने वाले हैं। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन जल्दी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी गई है। अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी इस बात की जानकारी ट्रेंड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए दी।

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श का ट्वीट

फिल्म के रिलीज होने की जानकारी तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है “अजय देवगन रोहित शेट्टी सिंघम अगेन दिवाली 2024 पर’ जैसे सभी जानते हैं, सिंघम फ्रेंचाइजी रोहित शेट्टी की सबसे ज्यादा हिट होने वाली फिल्मों में से एक है। अजय देवगन बाजीराव सिंघम के किरदार में लोगों को बहुत पसंद आते हैं इसीलिए एक बार फिर रोहित शेट्टी अजय देवगन के साथ सिंघम को वापस ला रहे हैं।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की 11वीं फिल्म

आने वाली फिल्म सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के साथ अजय देवगन की 11वीं फिल्म होने वाली है। जिसका अनाउंसमेंट इस साल जनवरी में किया गया था और इस बात को अजय देवगन ने अपनी सोशल मीडिया के जरिए सभी को बताया था। इसमें उन्होंने एक तस्वीर को शेयर करते हुए लोगों को उनके आने वाली फिल्म की जानकारी दी थी। फिलहाल फिल्म से जुड़ी सभी बातों को गुप्त रखा गया है।

सिंघम फ्रेंचाइजी कितनी कर चुकी है कमाई

वही बात करें सिंघम की तो सिंघम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100 करोड़ का कलेक्शन किया था। वही सिंघम रिटर्न ने 2014 में 140.60 करोड़ तक की कमाई की थी। वही अब देखने वाली बात यह है कि आने वाली सिंघम अगेन कितनी कमाई करती है।

 

ये भी पढ़े: मेहरून और गोल्डन कलर की साड़ी पहने साउथ इंडियन दुल्हन बनी स्वरा भास्कर, पति फहद अहमद संग दिए पोज़