India News(इंडिया न्यूज़), Akshara Singh In Politics: अक्षरा सिंह बनीं प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान की ‘हमसफर’ उन्होंने पटना कार्यालय में इसकी सदस्यता ली। राजनीति में आने के सवाल पर अक्षरा ने कहा कि वह सिर्फ एक कैंपेन से जुड़ी हैं, किसी पार्टी से नहीं, आगे का फैसला बाद में लिया जाएगा। अक्षरा ने पटना से चुनाव लड़ने के सवाल को टाल दिया। अक्षरा ने कहा कि ये सिर्फ अफवाह है। दरअसल, भोजपुरी फिल्म सुपरस्टार पवन सिंह आरा के रहने वाले हैं। वह आरा सीट से पार्टी का टिकट भी चाह रहे हैं। अक्षरा और पवन की दोस्ती अच्छी चल रही है। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

पीके की मुहिम में शामिल हुईं अक्षरा सिंह

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ीं। अक्षरा सिंह जन सुराज अभियान से जुड़ीं। अक्षरा सिंह ने बताया कि करीब दो महीने पहले जन सुराज अभियान से जुड़ने का ऑफर आया था। फिलहाल वह किसी पार्टी से नहीं बल्कि एक कैंपेन से जुड़ी हैं।

‘भविष्य में मौका मिला तो जरूर लड़ूंगी चुनाव

इस दौरान अक्षरा ने कहा कि अगर उन्हें भविष्य में मौका मिलेगा तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगी। मैं बिहार की बेटी हूं और अपने राज्य को सुंदर बनाना चाहती हूं। पत्रकारों ने अक्षरा से पूछा कि मनोज तिवारी, रवि किशन शुक्ला और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे भोजपुरी अभिनेता एक उम्र के बाद राजनीति में आए, क्या आपने जल्दी की? इसके जवाब में अक्षरा ने कहा कि अब ये सोच बदलनी होगी, युवाओं को राजनीति में आने की जरूरत है।

आरा से चुनाव लड़ने की खबर महज अफवाह- अक्षरा

अक्षरा सिंह ने आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की खबरों को महज अफवाह बताया। इससे पहले कई जगहों पर ऐसी खबरें आ रही थीं कि अक्षरा सिंह आरा से चुनाव लड़ सकती हैं। इसे अक्षरा सिंह ने खारिज कर दिया था। हालाँकि, मुझे यह कहना होगा कि मैंने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। अगर मुझे जनता का आशीर्वाद मिला तो मैं जरूर चुनाव लड़ूंगी।

इसे भी पढ़े: