होम / Ashok Kumar's Birthday: रातो रात लेबोरेटरी असिस्टेंट से बन गये स्टार, हीरो बने तो मचा हड़कंप

Ashok Kumar's Birthday: रातो रात लेबोरेटरी असिस्टेंट से बन गये स्टार, हीरो बने तो मचा हड़कंप

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : October 13, 2023, 9:59 am IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ashok Kumar’s Birthday, दिल्ली:  बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार माने जाने वाले अशोक कुमार का आज जन्मदिन है, इस मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें आपको बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड को आज के दिन तक आने में कई संघर्ष करने पड़े हैं, फिल्म इंडस्ट्री को यहां तक लाने वाले शुरुआती लोगों की बात करें तो लीजेंड्री स्टार्स अशोक कुमार का नाम सबसे पहले याद आता है।

अशोक कुमार का आज जन्मदिन है, 13 अक्टूबर 1911 को जन्मे इस स्टार को प्यार से लोग दादा मुनि कहकर भी बुलाते थे। कम ही लोग जानते हैं कि अशोक कुमार बंबई हीरो बनने के लिए नहीं आए थे, बल्कि वह पिता की तरह वकील नहीं बनना चाहते थे और इसी वजह से अपने घर से दूर चले आए और किस्मत और मेहनत ने अशोक कुमार को स्टार बना दिया।

जीजा शशाधर मुखर्जी के शिफारिश से मिली नौकरी

जब वकालत के डर से भागकर अशोक कुमार मुंबई पहुंचे तो वह एक नौकरी की तलाश कर रहे थे। जब कहीं बात नहीं जमी तो उन्होंने अपने जीजा शशाधर मुखर्जी जो बाद में बड़े फिल्ममेकर बने, उनसे शिफारिश पर नौकरी दिलवाने की बात की। जिसके बाद एस मुखर्जी के कहने पर बॉम्बे टॉकीज में अशोक कुमार की नौकरी बॉम्बे टॉकीज में ही लेबोरेटरी असिस्टेंट के रूप में लग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस दौरान खुद शशाधर मुखर्जी भी बॉम्बे टॉकीज में टेक्नीशियन के पद पर काम करते थे।

कैसे बने लेबोरेटरी असिस्टेंट से हीरो

जब अशोक बॉम्बे टॉकीज में जॉब कर रहे थे तब खबर आई कि एक फिल्म का हीरो कहीं भाग गया है। उस वक्त गुस्से में बॉम्बे टॉकीज के मालिक हिमांशु राय ने अशोक कुमार को पत्नी देविका रानी के अपोजिट हीरो बना दिया था। फिल्म और अशोक कुमार दोनों ने जनता का दिल जीता और अब बॉम्बे टॉकीज का लेबोरेटरी असिस्टेंट वहां का सबसे बड़ा स्टार बन गया था।

हीरो बनने पर हुआ बवाल..

लेकिन जहां आज किसी के हीरो बनने पर परिवार के लोग फूले नहीं समाते है, वही तब का माहौल कुछ ऐसा नहीं था। अशोक कुमार ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा किया कि उनके घरवालों को जब यह खबर मिली कि उनका बेटा फिल्मों में हीरो बन गया है तब पुरे घर में इस बात को लेकर हड़कंप मच गया था। उनकी मां ने रो रो कर अपना बुरा हाल कर लिया था। क्योंकि उस दौर में सिनेमा इंडस्ट्री को बहुत ही बुरी नजर से देखा जाता था।

इसके बाद अशोक कुमार के घर वालो ने उनको बिना बताए ही उनकी शादी तय कर दी, यहां तक की अशोक कुमार को शादी के दिन तक नहीं पता था कि आज उनकी शादी है। इस तरह जबरन उनकी शादी हुई और शादी के एक दिन बाद उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा देखा था।

क्यों दुबारा जन्मदिन नहीं मनाया

अभिनेता अशोक कुमार के बाद उनके भाई अनूप कुमार और सिंगर, एक्टर किशोर कुमार ने भी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। किशोर उनके सबसे छोटे भाई थे। दुख की बात ये है कि अशोक कुमार के ही जन्मदिन के दिन उनके छोटे भाई किशोर का निधन हो गया। जिसके बाद अशोक कुमार ने कभी भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया।

कुछ चर्चित फिल्मे..

अशोक कुमार की चर्चित फिल्मों की अगर बात की जाए तो इनमें ‘चलती का नाम गाड़ी’, ‘शौक़ीन’, ‘छोटी सी बात’ और ‘अंगूर’ आदि शामिल हैं। बता दे कि 90 साल की उम्र में अशोक कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

ये भी पढ़े:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT