India News (इंडिया न्यूज), Ajit Doval Viral Video: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन बंधक कांड ने सबका ध्यान खींचा है। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि सभी यात्रियों को रिहा कर दिया गया है और कई बलूच लड़ाके मारे गए हैं। इस घटनाक्रम के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डोभाल साफ तौर पर चेतावनी देते नजर आ रहे हैं कि अगर पाकिस्तान 26/11 मुंबई हमले जैसी घटना दोहराता है तो भारत की रणनीति बदल जाएगी और आप बलूचिस्तान खो देंगे।
दरअसल इस वायरल वीडियो में अजीत डोभाल कहते नजर आ रहे हैं कि अगर आप मुझ पर 100 पत्थर फेंकेंगे तो मैं 90 रोक सकता हूं लेकिन फिर भी मुझे चोट लग सकती है और मैं जीत नहीं सकता। लेकिन अगर हम रक्षात्मक तरीके से आगे बढ़ते हैं तो हम संतुलन को अपने पक्ष में कर सकते हैं। डोभाल के इस बयान का संदर्भ पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का जवाब देने के लिए भारत की रणनीतिक दिशा के बारे में था जिसमें भारत सिर्फ प्रतिक्रिया देने के बजाय खुद सक्रिय कदम उठा सकता है।
Ajit Doval Viral Video (अजित डोभाल का वायरल वीडियो)
WE warned you
Now enjoy the music
According to Pakistan fans in India, Pakistani Army is Powerful pic.twitter.com/3j0PbDUeEu
— Gaurav Pradhan ?? (@OfficeOfDGP) March 12, 2025
आपको जानकारी के लिए बता दें कि, एनएसए अजीत डोभाल खुद पाकिस्तान में जासूस के तौर पर काम कर चुके हैं। वीडियो में डोभाल आगे कहते हैं कि पाकिस्तान की कमजोरियां भारत से कहीं ज्यादा हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान को यह समझ में आ गया कि भारत रक्षात्मक से आक्रामक रक्षा की ओर बढ़ गया है, तो उसके लिए इसे सहना असंभव हो जाएगा। आप मुंबई जैसा हमला कर सकते हैं, लेकिन बलूचिस्तान को खो सकते हैं। इसके लिए न तो परमाणु युद्ध की जरूरत होगी और न ही सैनिकों की सीधी तैनाती की। अगर उन्हें तरकीबें पता हैं, तो हमें भी पता हैं।
आपको बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) बलूचिस्तान में सबसे सक्रिय विद्रोही संगठन है, जिसे पाकिस्तान और अमेरिका दोनों ने ही आतंकवादी संगठन घोषित किया हुआ है। BLA का आरोप है कि पाकिस्तान ने 1948 में बलूचिस्तान को जबरन अपने में मिला लिया और उसके तेल और खनिज संसाधनों का दोहन कर रहा है। यह संगठन एक स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग कर रहा है और स्थानीय संसाधनों पर अपने लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहा है. इस समय ट्रेन बंधक संकट के बाद पाकिस्तान में आंतरिक विद्रोह की स्थिति और गंभीर हो गई है और वहाँ से कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं।