होम / Bank Holidays November 2021: नवंबर में कब बंद रहेंगे बैंक, यहां जानिए पूरे महीने के हाल

Bank Holidays November 2021: नवंबर में कब बंद रहेंगे बैंक, यहां जानिए पूरे महीने के हाल

India News Editor • LAST UPDATED : October 28, 2021, 10:51 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
Bank Holidays November 2021: नवंबर के महीने में हर दिन कोई न कोई त्योहार है, जिसके चलते पूरे नवंबर देश में हर जगह बैंक 17 दिन बंद रहेंगे। नवंबर महीने में दिवाली, भाईदूज, छठ, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा समेत कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। इसके चलते देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए 11 छुट्टियां तय की गई हैं। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

अगर आप नवंबर में किसी काम के सिलसिले में बैंक जाना चाहते हैं तो ऐसे में बैंक जाने से पहले आपको ये चेक कर लेना जरूरी है कि किस दिन किस शहर के बैंक बंद रहेंगे। नवंबर माह में पड़ने वाली कुछ छुट्टियां/त्योहार राज्य और शहरों के हिसाब से अलग-अलग हैं। इसलिए बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।

छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई करता है जारी Bank Holidays November 2021

हर महीने होने वाली बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई जारी करता है, जिससे ग्राहकों को कामकाज में कोई परेशानी न हो। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सालभर के सभी राज्यों और सभी शहरों की छुट्टियों की लिस्ट एकसाथ जारी कर देता है।

Bank Holidays November 2021

नवंबर महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे की लिस्ट Bank Holidays November 2021

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव- बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।
3 नवंबर: नरक चतुर्दशी- बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा- बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
5 नवंबर: दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत न्यू ईयर/गोवर्धन पूजा- अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
6 नवंबर: भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/ निंगोल चाकोबा- गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
7 नवंबर: रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर: छठ पूजा/सूर्य षष्ठी डाला छठ- पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर: छठ पूजा -पटना में बैंक बंद रहेंगे।
12 नवंबर: वांगला उत्सव -शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
13 नंवबर: महीने का दूसरा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
14 नवंबर: रविवार साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
19 नवंबर: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
21 नवंबर: रविवार साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
22 नवंबर: कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर: सेंग कुट्सनेम – शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे।
27 नवंबर: महीने का चौथा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
28 नवंबर: रविवार साप्ताहिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

इस लिंक पर देखे अधिक जानकारी Bank Holidays November 2021

नवंबर में होने वाली बैंकों की छुट्टियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल लिंक RBI पर भी विजिट कर सकते हैं। यहां आपको आरबीआई द्वारा जारी हर महीने हर राज्य के बैंक की छुट्टियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

Read More: Dedication is Needed in Business More Than Job नौकरी से ज्यादा बिजनेस में डेडिकेशन की जरूरत

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें