India News (इंडिया न्यूज)Bengaluru Hindu Boy-Muslim Girl: बेंगलुरु के एक पार्क में हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की पिटाई की गई और उन्हें धमकाया गया। घटना चंद्र सुवर्णा लेआउट पार्क में हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, वे बेंगलुरु के चंद्र सुवर्णा लेआउट पार्क में स्कूटी पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उनसे पूछताछ करने लगे और वीडियो रिकॉर्ड करने लगे।
आरोपियों में से एक बार-बार लड़की से पूछता है कि क्या उसके परिवार को पता है कि वह कहां है। वह हिंदू लड़के से भी पूछता है कि वह दूसरे धर्म की लड़की के साथ क्यों बैठा है। लड़कों ने लड़की से यह भी पूछा कि वह बुर्का पहने हिंदू लड़के के साथ बाइक पर क्यों बैठी है। इसके बाद लड़की उन लड़कों से बहस भी करने लगती है। फिर आरोपी लड़के स्कूटी पर बैठे लड़के को थोड़ी दूर ले जाते हैं और उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं। वे लड़की पर शर्म करने की बात भी कहने लगते हैं।
वहीँ, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का बयान ने हैरान कर देने वे प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, बैंगलोर के पार्क में जो कुछ हुआ, झकझोर देने वाला है। इस मामले में मौलाना ने दोषियों पर बरसने की बजाए इसके लिए माता पिता को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।
बरेलवी ने कहा, ‘वालिदेन की जिम्मेदारी है कि वो नजर रखे कि उनका बच्ची या बच्चा कहाँ जा रहा है। पढ़ने जा रहा है तो कहां जा रहा है। पढ़ने के बहाने लड़की कहां जा रही है इस पर ध्यान देना चाहिए। दोनों के साथ मारपीट हुआ इसकी इस्लाम इजाजत नहीं देता। इससे पहले उन्हें लड़की को समझाना चाहिए था। घरवालों को इस बारे में बताना चाहिए था। किसी के साथ मारपीट करना उचित नहीं है।
बेंगलूरु के पार्क में हिंदू लड़के के साथ बैठी मुस्लिम लड़की.. दोनों की खूब हुई पिटाई।
अब इस मौलाना को सुनिए, दिमाग चकरा जाएगा। pic.twitter.com/DxHewFJZhx— Ashish Kumar Rai (@ashishrai2000) April 15, 2025
इस मामले में पुलिस ने पहले हिंसा से इनकार किया, लेकिन वीडियो में आरोपियों को युवक को घेरकर लकड़ी के डंडे से पीटते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक, लड़की ने उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत की है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों वसीम, मंसूर, अफरीदी, माहिन और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।