होम / Bollywood: पंकज त्रिपाठी और सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ संग हुए क्रेजी, मंजीरा बजाकर गणेशोत्सव में मचाई धूम

Bollywood: पंकज त्रिपाठी और सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ संग हुए क्रेजी, मंजीरा बजाकर गणेशोत्सव में मचाई धूम

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : September 25, 2023, 1:28 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Bollywood: सुनीन शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अर्जुन रामपाल और पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो तेजी से वारल हो रहा है। ये वीडियो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गणेशोत्सव का है। इस वीडियो में चारों का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। हर कोई भगवान गणेश के जन्मोत्सव को धूमाधाम से मना रहा है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में तो इस त्योहार की अलग ही धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड सेलेब्स के घरों पर भी धमाकेदार तरीके से बप्पा का स्वागत और विसर्जन किया जा रहा है।

इस खास मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी रविवार को अपने निवास पर गणपति दर्शन और पूजन होस्ट किया। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे और फिल्म मेकर्स पहंचे। इस मौके पर सीएम शिंदे ने सभी को एक गणपति की प्रतिमा भी गिफ्ट की। इस दौरान के कई वीडियो भी सामने आए जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। सलमान-शाहरुख की एंट्री से लेकर सुनीन शेट्टी, जैकी श्रॉफ और पंकज त्रिपाठी का मस्ती भरा वीडियो भी सामने आया है।

पूरे उत्साह के साथ बजायी मंजीरा

सुनीन शेट्टी, जैकी श्रॉफ और पंकज त्रिपाठी का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ अलग ही जोश में नजर आ रहे हैं। पंकज त्रिपाठी और सुनील शेट्टी भी उनका पूरा साथ देते दिख रहे हैं। तीनों ही एक्टर भक्ती में डूबे और बड़ी खुशी के साथ गणपति की पूजा-अर्चना करते दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी के हाथों में मंजीरा है और सभी इसी पूरे उत्साह के साथ बजा रहे हैं। जैकी श्रॉफ मंजीरा बजाते हुए नाचते गाते भी नजर आ रहे हैं। उनका ऐसा अंदाज पहली बार देखने को मिल रहा है।

सभी कुर्ता पजामा पहने नजर आए

जैकी श्रॉफ के साथ मंजीरा बजाते हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल भी दिख रहे हैं। जैकी श्रॉफ का उत्साह देखकर बाकी सेलेब्स भी एक्साइटेड होते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग जैकी श्रॉफ का क्रेजी अंदाज देखकर सरप्राइज हो रहे हैं। लुक की बात करें तो सभी ने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया है। कुर्ता पजामा पहने सभी नजर आए हैं।

सितारों का मज़मा लगा रहा… (Bollywood)

सुपरस्टार सलमान और शाहरुख खान एक साथ शिंदे के निवास पर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के संग दोनों सुपरस्टार ने पोज दिए। दोनों का ही शानदार तरीके से स्वागत हुआ है। दिग्गज गायिका आशा भोंसले भी पहुंची थीं, जिन्हें एकनाथ शिंदे ने अपने हाथों से गणपति प्रतिमा देकर सम्मानित किया। फेमस कॉमेडियन व बॉलीवुड एक्टर सुनील ग्रोवर भी भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते नजर आए। फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपनी छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ पूजा में शामिल हुए। ऐसे में सीएम एकनाथ शिंदे के यहां सेलेब्स का तांता लगा रहा।

ये भी पढ़े- 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.