India News (इंडिया न्यूज), Nuclear Bomb: दुनिया के सबसे शक्तिशाली बम परमाणु के आगे बड़ी से बड़ी चीज भी राख हो जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि धरती पर एक ऐसा जीव है जिसपर परमाणु विस्फोट का भी कोई असर नहीं होता है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, जापान के हिरोशिमा-नागासाकी में हुए परमाणु हमले में इंसान भी धूल की तरह गायब हो गए थे, जिनकी सिर्फ परछाई छूट गई। आपको जानकर हैरानी होगी कि कॉकरोच नंगी आंखों से भी देखा जाने वाला ऐसा जीव है जिस पर परमाणु का भी असर नहीं होता।

कॉकरोच को कहते हैं परमाणु प्रूफ

कॉकरोच को परमाणु प्रूफ भी कहा जाता है, क्योंकि इनमें रेडिएशन को झेलने की गजब की क्षमता होती है। बताया जा रहा है कि, कॉकरोच परमाणु बम के रेडिएशन से इसलिए ज्यादा प्रभावित नहीं होते, क्योंकि उनके शरीर की कोशिकाएं धीरे-धीरे विभाजित होती हैं। कॉकरोचों का शरीर बाहर से मजबूत होता है, जो उन्हें थोड़ी मात्रा में विकिरण से बचा सकता है। हालांकि ये कहना गलत होगा कि कॉकरोच पूरी तरह से रेडिएशन से सुरक्षित होते हैं। अधिक मात्रा में विकिरण से उन्हें भी नुकसान पहुंच सकता है। बतातें चलें कि, ये कीड़े प्रति दिन लगभग 10,000 रैड तक रेडिएशन झेल सकते हैं, जबकि मनुष्य लगभग 500-1,000 रैड से ही गंभीर रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद, Video से हो गया कंफर्म, भारत में होली के बाद मनी दिवाली!

किन देशों के पास है कितना परमाणु बम?

अगर परमाणु हथियारों की बात करें तो इस सूची में रूस पहले नंबर पर आता है। रूस के पास इस समय करीब 5 हजार परमाणु हथियार हैं। पिछले एक साल में रूस ने 12 नए हथियार शामिल किए हैं, जिससे उसकी सैन्य ताकत में और इजाफा हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियों में से एक अमेरिका इस सूची में दूसरे नंबर पर आता है। अमेरिका के पास करीब 4 हजार परमाणु हथियार हैं।चीन भी अपनी परमाणु शक्ति को तेजी से बढ़ा रहा है। पिछले एक साल में चीन ने अपनी सैन्य शक्ति में 60 नए परमाणु हथियार जोड़े हैं, जिससे उसकी कुल संख्या करीब 500 हो गई है।

पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने इस साल 5 नए हथियार जोड़े हैं। अगर हम भारत की बात करें तो इसकी रक्षा क्षमता लगातार मजबूत होती जा रही है। इस समय भारत के पास 164 से अधिक परमाणु हथियार हैं। भारत हर साल इसमें इजाफा कर रहा है।

हार गया पाकिस्तान, दुम दबाकर भाग रहे PAK सैनिक, PM Shehbaz की हालत हुई पतली?