India News (इंडिया न्यूज), Condoms Price World Wide: पूरी दुनिया में कंडोम का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। यह न सिर्फ असुरक्षित सेक्स से बचाता है, बल्कि अनचाहे गर्भ के खतरे को भी कम करता है। कई देशों में बढ़ती आबादी और यौन संचारित रोगों को देखते हुए सरकार भी सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करने की अपील करती है। यहां तक ​​कि कई देशों में सरकार की तरफ से कंडोम मुफ्त में दिए जाते हैं। चलिए जानते हैं कि किस देश में इसकी सबसे ज्यादा बिक्री होती है?

सोना-चांदी से ज्यादा महंगे कंडोम

अनचाहे गर्भ को रोकने और सुरक्षित सेक्स करने के लिए कंडोम सबसे कारगर उपाय है। यह आसानी से और कम कीमत पर भी उपलब्ध है। हालांकि, कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां कंडोम खरीदना आम लोगों की पहुंच में नहीं है। यहां कंडोम की कीमत इतनी ज्यादा है कि इतने में सोना-चांदी खरीदा जा सकता है।

आधी सैलरी कंडोम पर होती है खर्च

इस देश का नाम वेनेजुएला है। यहां लोगों की आधी सैलरी कंडोम जैसे गर्भनिरोधकों पर खर्च हो जाती है। इसके बावजूद यहां कंडोम खरीदने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। यहां कंडोम के एक पैकेट की कीमत 60 हजार तक है।दरअसल, वेनेजुएला में गर्भपात कराना गैरकानूनी है और ऐसा करने पर सख्त सजा का प्रावधान है। ऐसे में लोग जेल जाने के बजाय अधिक कीमत पर कंडोम खरीदना पसंद करते हैं।

दुनिया भर में कंडोम का इस्तेमाल इतना बढ़ गया है कि 2022 में वैश्विक कंडोम बाजार का आकार करीब 8.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। अनुमान के मुताबिक 2030 तक इसके 13.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने की उम्मीद है।

CM Yogi: वाराणसी में CM योगी के दौरे के दौरान सांड ने खोली प्रशासन की पोल, 16 कर्मियों पर ताबड़तोड़ एक्शन

राम मंदिर ने दिया 400 करोड़ों का टैक्स! जानें भारत का कौन सा मंदिर है सबसे अमीर? जहां से सरकार को मिलता है सबसे ज्यादा पैसा