इंडिया न्यूज:( Priyanka Chopra) बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास के साथ भारत लौटी हैं। जिसके बाद से मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक प्रियंका लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें हाल ही प्रियंका और निक नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट में स्पॉट किए गए थे। जिसके बाद अब प्रियंका पीसी डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट में दिखाई दी है।
फिर छलका देसी गर्ल का दर्द
बता दें प्रियंका ने इस पॉडकास्ट के दौरान अपने बॉलीवुड जर्नी के बुरे दौर के बारे में बात की है। इसके साथ ही देसी गर्ल बॉलीवुड छोड़ हॉलीवुड में जाने के बारे में भी खुल के बात की है। अभिनत्री ने कहा , ‘इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है।”
देसी गर्ल की दूसरी हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल
साथ ही बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया था। जिसके बाद अब सिटाडेल का नया ट्रेलर प्राइम वीडियो पर जारी हो गया है जिसमें प्रियंका एक जासूस का रोल प्ले कर रहीं हैं। इस वेब सीरीज में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडेन, लेस्ली मैनविल और स्टेनली टुकी भी दिखाई दे रहें हैं। बता दें प्रियंका अभी मुंबई में हैं और बीते दिनों अभीनेत्री ने अपनी सीरीज सिटाडेल के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिनेत्री ने अपने लाइफ के बारे में अभी ही क्यों बोलना चुना सवाल करने पर । प्रियंका ने कहा, “जब मैं पॉडकास्ट पर थी, तो मुझसे मेरे जीवन के सफर के बारे में पूछा गया। तो, मैं अपने फिल्मी सफर की सच्चाई के बारे में बोल रही थी। अब मैं अपने लाइफ के उस फेज के बारे में बात करने के लिए पूरी तरह से कॉन्फिडेंट हूं। मुझे लगता है कि जो हुआ उसके साथ मेरा बहुत ही उथल-पुथल वाला रिश्ता था, लेकिन मैंने माफ कर दिया और अब आगे बढ़ चुकी हूं।
सिटाडेल का नया ट्रेलर देखें
Also Read: उड़ गई ट्विटर की नीली चिड़िया आ गया कुत्ता, एलन मस्क ने ट्विटर के लोगो में किया ये बदलाव