होम / Durga Puja Idol Immersions 2021 मूर्ति विसर्जन के बाद प्रदूषित हुई नदियां

Durga Puja Idol Immersions 2021 मूर्ति विसर्जन के बाद प्रदूषित हुई नदियां

Amit Gupta • LAST UPDATED : October 22, 2021, 7:24 am IST

Durga Puja Idol Immersions 2021 दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के बाद, भारत में ऐसी दिखती है नदियां

Durga Puja Idol Immersions 2021
Madhya Pradesh, Oct 17 (ANI): Immersion remains of Goddess Durga idols like wooden structures and bamboo cluttered floating in the Lower Lake after the end of Durga Puja festival, in Bhopal on Sunday. (ANI Photo)

अगर पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो हम भी स्वस्थ रहेंगे। हाल ही में संपन्न हुए दुर्गा पूजा (Durga Puja) महोत्सव के बाद नदियों-तालाबों की हालत देखने लायक है। विसर्जन के बाद देश की अनेक नदियां प्रदूषित हो गई हैं। कारण है प्लास्टर आफ पेरिस (पीओपी) (plaster of Paris (PoP)) से बनने वाली मूर्तियां। पहले मूर्तियों को परंपरागत रूप से मिट्टी से बनाया जाता था। जो विर्सजन के बाद दोबारा पानी में घुल जाती थीं। लेकिन प्लास्टर आफ पेरिस के साथ ऐसा नहीं है। यह पानी को दूषित कर देता है।

Durga Puja Idol Immersions 2021
Tamil Nadu, Oct 15 (ANI): Devotees immerse an idol of Goddess Durga in the Bay of Bengal on the last day of the Durga Puja festival, in Chennai on Friday. (ANI Photo)

अब मूर्तियों का निर्माण प्लास्टर आफ पेरिस का उपयोग करके बनाए जाते हैं। यह भारी धातुओं से युक्त हानिकारक पेंट से युक्त होते हैं, जो नदियों को प्रदूषित करते हैं और जल निकायों के लिए हानिकारक होते हैं। पर्यावरणविद और नदी विशेषज्ञ एक दशक से अधिक समय से इन मूर्तियों के विसर्जन (idol immersions) के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इन सब के बावजूद ये तस्वीरें दिखाती हैं कि दुर्गा पूजा की मूर्ति विसर्जन के बाद नदियां कितनी भयानक दिखती हैं।

नदियों में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि

नदियों में प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के साथ, कुछ राज्य अब मूर्ति विसर्जन को रोकने या कम करने के तरीके विकसित कर रहे हैं।

Durga Puja Idol Immersions 2021
West Bengal, Oct 16 (ANI): Devotees push a Goddess Durga idol to be immersed in river Ganga after the end of the Durga puja festival, in Kolkata on Saturday. (ANI photo)

नदी में विसर्जित की गई मूर्तियों की एक बड़ी संख्या कथित तौर पर प्लास्टर आॅफ पेरिस से बनाई गई थी, जिसे घुलने में वर्षों लगते हैं, और पेंट, जिसमें पारा, कैडमियम और सीसा जैसी भारी धातुएं होती हैं।

पटना में गंगा के पास एक तालाब में देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के बाद दीघा घाट पर दुर्गा पूजा का कचरा डंप किया गया। इस कारण प्रदूषण बढ़ रहा है।

यमुना नदी में मूर्तियों का विसर्जन प्रतिबंधित था

जहां कुछ साल पहले यमुना नदी में मूर्तियों का विसर्जन प्रतिबंधित था, वहीं इस साल डीपीसीसी ने न केवल नदी बल्कि शहर के किसी भी जल निकाय में मूर्तियों के विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Durga Puja Idol Immersions 2021
Bihar, Oct 15 (ANI): Devotees immerse the idol of Goddess Durga on the last day of Durga Puja festival, in Dhanbad on Friday. (ANI Photo)

इस वर्ष, मूर्ति विसर्जन ज्यादातर स्थानीय अधिकारियों द्वारा कृत्रिम टैंक सेटअप में किया गया था। लेकिन फिर भी, अधिकांश राज्यों को अभी भी इसके खिलाफ कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Durga Puja Idol Immersions 2021
West Bengal, Oct 16 (ANI): Goddess Durga idols being immersed in river Ganga by devotees after the end of the Durga puja festival, in Kolkata on Saturday. (ANI photo)

नदी पर मूर्ति विसर्जन केवल भारतीय नदियों पर प्रदूषण बढ़ा रहा है, जो पहले से ही सबसे प्रदूषित नदियां हैं। पहले गणेश चतुर्थी और फिर दुर्गा पूजा ने नदी की बदहाली को और बढ़ा दिया।

न केवल भारत में बल्कि बांग्लादेश में हिंदू भक्त ढाका में दुर्गा पूजा उत्सव के अंतिम दिन देवी दुर्गा की मूर्ति को बुरीगंगा नदी में विसर्जित करते हैं।

Rains in Uttarakhand Kerala and Delhi इतनी बारिश क्यों हो रही है?

Pig Kidney Transplant in Human Body दुनिया का पहला सुअर का गुर्दा मनुष्य में प्रत्यारोपित

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Kashmir Issue: पाकिस्तान को कश्मीर मसले पर फिर हाथ लगी निराशा, ईरानी राष्ट्रपति ने कर दिया खेला – India News
Uttar Pradesh: यूपी के आगरा में मधुमक्खियों ने छात्रों पर किया हमला, 40 स्कूली छात्र घायल- Indianews
Viral News: ‘अपने कीबोर्ड पर E और Y के बीच में देखें’ इंटरनेट का नया ट्रेंड क्या है? जिस पर मीम्स की बाढ़ं आ गई है- Indianews
Rahul Gandhi: ‘राहुल का DNA जांच हो, वो गांधी कहलाने लायक नहीं’, केरल में LDF विधायक के बयान पर मचा बवाल – India News
Lok Sabha Election: अफजल गुरु के समर्थक…, मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर साधा निशाना- Indianews
Nuclear Weapons: संयुक्त राष्ट्र में आमने-सामने होंगे अमेरिका-रूस, अंतरिक्ष में परमाणु हथियार बनी वजह – India News
North Korea: ‘उत्तर कोरिया बनाएगा भारी सैन्य शक्ति’, किम जोंग उन की बहन का बड़ा खुलासा – India News
ADVERTISEMENT