होम / Gold, Silver and Fuel Rate Today: सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट, ईंधन का भाव स्थिर, जानिए आज के दाम

Gold, Silver and Fuel Rate Today: सोने और चांदी के भाव में आज गिरावट, ईंधन का भाव स्थिर, जानिए आज के दाम

Gaurav Kumar • LAST UPDATED : February 28, 2023, 4:33 pm IST

नई दिल्ली (Gold, Silver and Fuel Rate Today: Gold and silver became cheaper) : राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। साल की शुरुआत में दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ तेजी देखी गई थी, क्योंकि शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में निवेश करने के लिए प्रेरित किया था। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, “बढ़ती ब्याज दरों और इस सप्ताह प्रमुख अमेरिकी आर्थिक रीडिंग की प्रत्याशा के कारण निवेशक दूर रहते हैं, जिससे कीमतें सीमित रह सकती हैं।”

  • दिल्ली में आज सोने का भाव
  • दिल्ली में आज चांदी का भाव
  • दिल्ली में ईंधन के दाम

दिल्ली में आज सोने का भाव

आज दिल्ली में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक वैश्विक दरों में गिरावट के बीच मंगलवार 28 फरवरी को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में 110 रुपए की गिरावट दर्ज कि गई है। 10 ग्राम (एक तोला) सोना 110 रुपए गिरकर 55,550 पर आ गया। पिछले कारोबार में सोना 55,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव

राजधानी में आज चांदी की चमक भी फीकी हुई है। चांदी के भाव में आज 550 रुपए की गिरावट आई है। दिल्ली में आज एक किलोग्राम चांदी का भाव 550 रुपए गिरकर 63,000 रुपए पर आ गया।

दिल्ली में ईंधन के दाम

आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए का मिल रहा है। इस दाम में पिछले 10 दिनों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल 89.62 रुपए का मिल रहा है। डीजल के दामों में भी पिछले 10 दिनों से कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। अगर सीएनजी की बात करें तो दिल्ली में एक किलोग्राम सीएनजी 79.56 रुपए का बिक रहा है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस कि किमत 1053 रुपए है। पिछले साल अगस्त 2022 से रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें :- Share Market Today: आज भी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 326 और निफ्टी 88 अंक टूटकर बंद, अडाणी ग्रुप की हुई वापसी

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.