होम / Gold Treasure एरिजोना के पहाड़ों में छिपा है अरबों का खजाना

Gold Treasure एरिजोना के पहाड़ों में छिपा है अरबों का खजाना

India News Editor • LAST UPDATED : September 21, 2021, 1:40 pm IST

Gold Treasure

एरिजोना में दफन है अरबों का खजाना (Gold Treasure)

धरती के गर्भ में अनेकों रहस्य दफन हैं। जिनकी खोज आए दिन होती रहती है। ऐसा ही रहस्य ऐरिजोना (Gold Treasure) में है। अगर हम आपको बताएं कि एक पहाड़ ऐसा है जहां अरबों को बेशकीमती सोना पड़ा है। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है लेकिन जिस तरह से लोग उस खजाने की खोज में जाते हैं वह सच लगता है। कहा जाता है कि एरिजोना के पहाड़ों में अरबों का सोना दफन है।

सोना कहां है और कैसे मिलेगा ये नहीं पता। पर हां कई लोगों ने इस सोने का ढूंढने का प्रयास किया है। इस सोने की खोज में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जी हां पहाड़ी खजाना, जिसके खोज में कईयों ने जान गंवा दी। आइए हम आपकों खजाने वाली पहाड़ी के बारे में कुछ बातें बताते हैं…

खजाने की खोज में गया कोई वापस नहीं आया (Gold Treasure)

अक्सर खुफिया जगहों पर खजाने की खोज के संबंध में फिल्में बनती हैं। आपने कई किस्से-कहानियां भी सुनी होंगी, जिसमें खजाने का जिक्र होगा। वहीं हर कहानी में खजाने से कई रहस्य जुड़े होते हैं। जैसे कि कहा जाता है ऐरिजोना का खजाना (Gold Treasure) श्रापित है। जो भी उसे ढूंढने गया कभी वापिस नहीं आया। कुछ समय पहले 3 दोस्त खजाने की खोज में गए थे लेकिन 6 महीने के अंदर उनकी लाशें बरामद हुई

खजाना ढूंढने गए शख्स का हुआ ये हाल (Gold Treasure)

कुछ मीडिया रिपोर्टस का दावा है कि 35 वर्षीय बेल्लोप ने इस रहस्यमयी खजाने के बारे में काफी रिसर्च की थी। जिसके बाद अपनी रिसर्च के आधार पर वह खजाना (Gold Treasure) खोजने के लिए निकल पड़े। लोगों ने सोचा कि शायद वह खजाने तक पहुंच पाएंगे लेकिन जो हुआ वो काफी भयानक था। 3 साल बाद बेल्लोप की लाश पहाड़ी की चोटी पर मिली।

कई लोगों को मिला सोना (Gold Treasure)

बताया जाता है कि पिछले 150 साल से लोग एरिजोना के इस खजाने की खोज में गए हैं। किसी को कामयाबी नहीं मिली। किसी की लाश मिली तो किसी का जिंदगीभर सुराग नहीं मिला। कई लाशें बरामद हुई। स्थानीय प्रशासन ने लोगों का पहाड़ी पर जाना बंद कर दिया। पर पता चला है कि अब भी कई लोग खजाने की खोज में जाते हैं। ऐसा भी सुनने में आया है कि कई लोगों को सोने के टुकड़े मिले हैं।

Read More : Sports Anil Kumble फिर बन सकते हैं टीम इंडिया के हेड कोच

Connact Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

Viral Holi Girls: कौन हैं प्रीति और विनीता? वायरल होली वीडियो की लड़कियों पर कानूनी कार्रवाई, चालान भी कटा
Arvind Kejriwal: सीएम का आरोप चार्जशीट में अरिवंद केजरीवाल नहीं बल्कि सी. अरविंद का नाम, जानें कौन है ये शख्स
Amar Singh Chamkila के ट्रेलर लॉन्च पर रो पड़े Diljit Dosanjh, इम्तियाज अली ने तारीफ में कही ये बात
अक्षय कुमार के साथ सगाई टूटने का सदमा नहीं सह पाई थी Raveena Tandon! खुदकुशी की खबरों पर किया रिएक्ट
Anushka Sharma ने Akaay को जन्म देने के बाद पहली फोटो की शेयर, पोस्ट में लिखी ये बात
Lok Sabha Election 2024: पूर्णियां सीट पर अड़े पप्पू यादव, कहा-आत्महत्या करना मंजूर लेकिन पूर्णिया छोड़ना नहीं
Arvind Kejriwal: सीएम केजरीवल का ED पर आरोप, कोर्ट में बताया क्या है प्रवर्तन निदेशालय का मिशन
ADVERTISEMENT