India News (इंडिया न्यूज़) Today Weather Update, दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके चलते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली के आसपास के इलाकों में शनिवार शाम बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। वही आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अपडेट के अनुसार 5 दिन तक देश में लू चलने में कमी होगी। वहीं दिल्ली में रविवार के दिन अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हरियाणा-पंजाब में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार नरवाना, करनाल, फतेहाबाद, पानीपत, आदमपुर, हिसार, गोहाना के आसपास के सभी इलाकों में बारिश के साथ 30 से 40 घंटे प्रति रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

राजस्थान में भी तेज हवाओं का मंजर

जयपुर के चुरू, नागौर, हनुमानगढ़, झुंझुनू जिले के आसपास के क्षेत्रों में 20 से 30 प्रति किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की बारिश के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

इन शहरों में भी होगी बारिश

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और केरल में भी अगले 5 दिनों के दौरान हल्की बारिश के आसार बताए जा रहे हैं।

ओले गिरने के आसार

पर्यावरण विभाग के अनुमान के मुताबिक बेंगलुरु बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, विशाखापत्तनम और अन्य कई इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं रविवार को तमिलनाडु और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या फिर उससे अधिक होने की संभावना बताई जा रही है। वही उड़ीसा की कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं।

इन इलाकों में बिजली के साथ बरसेगा पानी

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को कई स्थानों पर बिजली के साथ बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। वहीं उत्तराखंड के राज्य उत्तरकाशी, चमोली, विधि गढ़ के इलाकों में बिजली कड़कने के साथ कुछ हद तक हल्की बारिश होगी। इसके चलते राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। वही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार और सिक्किम में बारिश और आंधी की उम्मीद की जा रही हैं।

बिहार में भी मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

बिहार में भी लोगों को बारिश की वजह से भीषण गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग पटना केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने का पूर्णा अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा नालंदा और गया जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वही मध्य प्रदेश के रीवा, उज्जैन, जबलपुर में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से आज मौसम शुष्क रहेगा।

 

ये भी पढे़: देश के कई बढ़ें इलाकों में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देख लें नए रेट्स