India News (इंडिया न्यूज),Islamic Law: इस्लाम धर्म में मर्दों को 4 शादियां करने की इजाजत है। जिसकी वजह से मुसलमान पुरुषों की कई बीवियां भी होती हैं। इस्लाम धर्म के मुताबिक इन पुरुषों को कई शर्तों के साथ ये शादी करने की इजाजत है। वहीँ भारत समेत कई देशों में रहने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने धार्मिक कानून का पालन करने की पूरी अनुमति है, लेकिन कई मर्द इन शादियों को करने के बाद अपनी पत्नियों को प्रताड़ित भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ऐसा भी है जहाँ मुस्लिम पुरुष को एक से ज्यादा शादी करने की इजाजत नहीं है। और तो और ऐसा करने पर उसे भयानक सजा भी मिलती है।
muslim wedding
बहरहाल, क्या आप ऐसे मुस्लिम देश के बारे में जानते हैं, जहां मुसलमानों को एक से अधिक शादी करने की इजाजत नहीं है, अगर कोई मुसलमान एक से अधिक शादी करता है तो उसे सजा भी दी जाती है। आज हम आपको ऐसे मुस्लिम देश के बारे में बताएंगे, जहां मुसलमानों को दूसरी शादी करने की इजाजत नहीं है और यहां बहुविवाह गैरकानूनी है। जबकि इस देश में 90 % मुस्लिम आबादी है।
कई मुस्लिम देशों में इस्लामी कानून लागू किए गए हैं और उनके अनुसार मुसलमानों को एक से ज़्यादा शादी करने की इजाज़त है। लेकिन, तुर्की में मुस्लिम आबादी 90 प्रतिशत से ज़्यादा होने के बावजूद भी यहां एक से ज़्यादा शादी की इजाज़त नहीं है। बताया जाता है कि, तुर्की का नागरिक संहिता बहुविवाह को प्रतिबंधित करता है और इसे अपराध माना जाता है। यहां एक से ज़्यादा शादी करने पर 5 साल तक की सज़ा हो सकती है। वहीँ ट्यूनीशिया में भी ऐसा ही कानून है। बड़ी मुस्लिम आबादी होने के बावजूद भी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए इस देश में बहुविवाह प्रतिबंधित है।