India News (इंडिया न्यूज), Gold Reserves: भारतीय महिलाओं के पास सबसे ज्यादा सोने के आभूषण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा सोना किस राज्य में है? और क्या ये कि दुनिया में किस देश के पास सबसे ज्यादा सोना है?

सोने में निवेश करना सबसे अच्छा विकल्प है। क्योंकि हर दिन सोने का रेट बढ़ता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा सोना है।

80 फीसदी सोने का उत्पादन कर्नाटक में

आपको बता दें कि भारत में करीब 80 फीसदी सोने का उत्पादन अकेले कर्नाटक में होता है। यानी देश में सबसे ज्यादा सोना कर्नाटक में है। कर्नाटक में यहां हुट्टी गोल्ड माइंस देश की एकमात्र सक्रिय प्राथमिक सोने की खदान है। जहां से सबसे ज्यादा सोना निकाला जाता है।

इसके अलावा कच्चे सोने के अयस्क के मामले में बिहार में भारत के कुल संसाधनों का 44 फीसदी हिस्सा है। बिहार के बाद राजस्थान में 25 फीसदी और कर्नाटक में 21 फीसदी सोने के संसाधन हैं।

‘ऐसा समय आ गया है…’, अब किस बात पर भड़क गए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद; मोदी सरकार को खूब सुनाया

दुनिया में सबसे ज्यादा सोना किसके पास

वहीं, दुनिया में सबसे ज्यादा सोना अमेरिका के पास है। सोने के भंडार वाले देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले नंबर पर आता है। आपको बता दें कि अमेरिका के पास 8,133 टन सोना है. इस सोने की कीमत करीब 543,499.37 मिलियन डॉलर यानी 45 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

इस देश में अचानक बढ़ने लगी हिंदुओं की आबादी, सनातनियों का बढ़ता दबदबा देख सदमे में आए मुसलमान, पीछे की वजह जान उड़ जाएंगे होश