India News (इंडिया न्यूज), Most Cruel Females In India: खूंखार की परिभाषा हर किसी के दिमाग में अलग-अलग होती है। कुछ लोगों को लगता है कि खूंखार सिर्फ पुरुष ही हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। भारत में कई खूंखार महिलाएं हुई हैं, जिन्होंने पुरुषों को भी मात दी है। कुछ तो ऐसी थीं कि जिनसे सिस्टम भी दो चार होने से कतराता था। तो कौन रही हैं वो  महिलाएं, चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

फूलन देवी

फूलन देवी, जिन्हें दुनिया बैंडिट क्वीन के नाम से जानती है। फूलन देवी का कई अलग-अलग लोगों ने खूब शोषण किया। इसी वजह से वह हताश होकर डकैत बन गई और बाद में 1981 में वह उसी गांव में वापस लौटी और गांव के करीब 21 ठाकुरों को लाइन में खड़ा करके गोली मार दी।

केडी केपन्ना

केडी केपन्ना, जिसे साइनाइड मल्लिका के नाम से भी जाना जाता है, देश की पहली महिला सीरियल किलर के तौर पर पहचानी जाती है। उसने 1999 में पहली बार किसी महिला की हत्या की थी। उसका मकसद लूटपाट करना था। वह अपने शिकार को साइनाइड मिला पानी पिलाकर मारती थी। उसने पांच से ज्यादा हत्याएं की हैं।

इसके अलावा सीमा गावित, रेणुका शिंदे और अंजनाबाई गावित मां-बेटियां थीं। इन तीनों ने मिलकर कई बच्चों की हत्या की थी। वे इतने निर्दयी थे कि एक या दो साल के बच्चे का सिर दीवार पर दे मारते थे।

अपने ही परिवार के तीन लोगों केए कर डाली हत्या

इंदौर में नेहा वर्मा नाम की महिला ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर सबको चौंका दिया था। वह ब्यूटीशियन बनकर घर में घुसी और फिर अपने प्रेमी और एक आदमी के साथ हत्या की योजना बनाई। तीनों को मौत की सजा सुनाई गई।

वहीं पूर्व गैंगस्टर विजय पलांडे ने अपनी पत्नी सिमरन सूद, जो एक मॉडल थी, के साथ मिलकर दिल्ली में दो लोगों की हत्या की। सिमरन अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करती थी और फिर उनके कीमती सामान लेकर भाग जाती थी।

बार-बार क्यों दबोची जाती है लालू यादव की गर्दन? उस घोटाला के बारे में जानें, जिसने बिहार की राजनीति में ला दिया फिर से भूचाल!

डुबोकर मरने वाली महिला

भारत में महिला सीरियल किलर का सबसे पुराना मामला 1883 का माना जाता है। कोलकाता में एक महिला हुआ करती थी जो अपने शिकार को शहर के बाहरी इलाके काकुरगाछी में डुबोकर मार देती थी। उसने पांच से ज्यादा हत्याएं की थीं।

अब ट्रेन में हर टिकट होगा कंफर्म, आसानी से मिलेगी मनचाही सीट! भारतीय रेलवे ने बदल दिया पूरा नियम