होम / 4 बीवियों और 2 गर्लफ्रेंड्स की कमाई पर पलता है ये आदमी, शक्ल और लाइफस्टाइल देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

4 बीवियों और 2 गर्लफ्रेंड्स की कमाई पर पलता है ये आदमी, शक्ल और लाइफस्टाइल देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

Subham Srivastava • LAST UPDATED : October 19, 2024, 1:57 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Ryuta Watanabe Thug Life : जापान से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।यहां रहने वाले रयुता वतनबे की कहानी काफी दिलचस्प है।आपके जानकर होश उड़ जाएंगे कि रयुता वतनबे की एक नहीं, दो नहीं बल्कि चार पत्नियां है।यहीं नहीं इनके अलावा रयुता की अलग से दो गर्लफ्रेंड भी हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि रयुता इन सभी तो समय देता है।वहीं उनकी पत्नियों और दोनों गर्लफ्रेंडे्स को एक दूसरे के बारे में सारी जानकारी है।इसके अलावा रयुता 10 बच्चों के पिता भी हैं।अब आप के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि रयुता इन सभी का पालन पोषण कैसे करते हैं?।तो हम आपको बता दें कि रयुता जॉब नहीं करते हैं, बल्कि घर का काम करते हैं और अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं।

कैसी है रयुता वतनबे की जीवनशैली ?

अभी तक पढ़ी गई जानकारी के मुताबिक आप को इतना तो समझ में आ गया होगा कि रयुता वतनबे की जीवनशैली आमलोगों से काफी अलग है।साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, उनकी पत्नियाँ सामान्य-कानूनी प्रकृति की हैं, जिन्हें औपचारिक रेजिस्ट्रेशन के बिना शादी जैसे रिश्ते में भागीदार के रूप में मान्यता दी गई है, जो की साझा जिम्मेदारियों पर आधारित है। वहीं जापान के शुइशा ऑनलाइन ने बताया कि वह एक गृहस्वामी की भूमिका निभाते हैं, खाना बनाते हैं, घर का काम करते हैं और बच्चों की देखभाल करते हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए बनाई गर्लफ्रेंड

जानकारी के मुताबिक रयुता वतनबे की जो दो गर्लफ्रेंड हैं वो उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बनाई हैं, और इसके पीछे की वजह ये है कि छह साल पहले रयुता की गर्लफ्रेंड उनको छोड़ कर चली गई थी।इसी के बाद से उन्होंने दूसरी महिलाओं से जुड़ने के लिए डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करना शुरू करने के लिए प्रेरित किया।भविष्य में वो 54 बच्चों के पिता बनाना चाहते हैं।36 साल के रयुता वतनबे जिस घर में रहते हैं उसका खर्चा 914,000 येन (5 लाख रुपये) प्रति माह है। जापानी टीवी शो अबेमा प्राइम पर अपने इस जीवनशैली को लेकर बोलते हुए वतनबे ने कहा, “मुझे बस महिलाएं पसंद हैं। जब तक हम एक-दूसरे से समान रूप से प्यार करते हैं, तब तक कोई समस्या नहीं होगी।”

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.