India News (इंडिया न्यूज़), Japanese Ambassador: भारतीय व्यंजन केवल भारत में नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां के स्वाद, जीवंत रंगों और एक हजार साल से अधिक पुराने समृद्ध इतिहास के बारे में पूरी दुनिया जानती है। इस बार जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने भारतीय व्यंजनों के बार में पूरी दुनिया को बताया है। जिसे जान कर आप भी अपने देश के लजीज व्यंजनों पर गर्व करेंगे।

  • सुजुकी साउथ के महानायक रजनीकांत के प्रशंसक
  • लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा की उत्कृष्ट वास्तुकला से मंत्रमुग्ध

लखनऊ की यात्रा

जापानी राजदूत हिरोशी सुजुकी ने अपनी लखनऊ यात्रा के दौरान लखनवी बिरयानी का स्वाद चखा। जिसके बाद उन्होंने अपने अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है। बता दें कि इस यात्रा के दौरान सुजुकी ने लगातार दो दिनों तक लखनऊवी बिरयानी का लुफ्त उठाया। जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि ”मैंने अपने जीवन की अब तक सबसे अच्छी बिरयानी खाई है।” इसके साथ उन्होंने कई तस्वीरें भी साझा की है।

हिरोशी सुजुकी ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा की उत्कृष्ट वास्तुकला से मंत्रमुग्ध हूं।” बता दे कि लखनऊई बिरयानी के अलावा उन्होंने पहले नई दिल्ली में सरोजिनी नगर की लजीज व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया था।

कावला पर डांस

उन्होंने अपनी पत्नी ईको सुज़ुकी और एक लोकप्रिय हिंदी भाषी जापानी YouTuber मेयो के साथ स्थानीय संस्कृति और स्वाद को भी एक्सपोलर किया था। सुजुकी साउथ के महानायक रजनीकांत के प्रशंसक भी है। उन्होंने फिल्म जेलर के हिट गाने कावला पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो भी साझा किया है।

Also Read: