होम / Kiran Gosavi Arrested : आर्यन खान ड्रग केस में किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार

Kiran Gosavi Arrested : आर्यन खान ड्रग केस में किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार

Rajeev Ranjan Tiwari • LAST UPDATED : October 28, 2021, 2:44 am IST

इंडिया न्यूज, पुणे।

Kiran Gosavi Arrested : कई दिनों से धोखाधड़ी मामले में फरार किरण गोसावी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धोखाधड़ी मामले में गोसावी को पुणे पुलिस कई दिनों से ढूंढ रही थी। आज यानी गुरुवार सुबह 5 बजे पुणे पुलिस ने गोसावी को हिरासत में लिया। गोसावी को खरासखाना पुलिस थाने में रखा गया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में 11 बजे पुणे पुलिस कमिश्नर मीडिया से बात करेंगे।

2018 से चल रहा है धोखाधड़ी का मामला (Kiran Gosavi Arrested)

पुणे पुलिस की कम से कम दो टीमें मुंबई क्रूज मादक पदार्थ मामले में एनसीबी के स्वतंत्र गवाह केपी गोसावी का पता लगाने के लिए काम कर रही थीं। गोसावी पर 2018 से धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। पुणे पुलिस पहले ही गोसावी की सहायक शेरबानो कुरैशी को चिन्मय देशमुख नाम के एक व्यक्ति द्वारा दायर किए गए धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। देखमुख ने आरोप लगाया था कि गोसावी ने उसे मलेशिया में होटल उद्योग में नौकरी दिलाने के बहाने उससे 3.09 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। कुरैशी ने राशि अपने खाते में प्राप्त की थी।

Also Read : Sameer Wankhede Extortion: समीर वानखेड़े से विजिलेंस टीम ने 4 घंटे की पूछताछ, केस से जुड़े दस्तावेज लिए कब्जे में

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें