होम / Kolkata Durga Puja 2021 यहां मां दुर्गा की आंखें हैं सोने की

Kolkata Durga Puja 2021 यहां मां दुर्गा की आंखें हैं सोने की

Amit Gupta • LAST UPDATED : October 7, 2021, 2:04 pm IST

Kolkata Durga Puja 2021 durga idol dressed in golden saree and installed with golden eyes:

कोलकाता की दुर्गा पूजा सबसे अनूठी होती है। यहां दुर्गा पूजा के लिए विशाल पंडाल सजाए जाते हैं और उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आज पहले दिन देवी दुर्गा को महंगी सोने की साड़ी भी पहनाई गई और देवी को सोने की आंखें भी लगाई गई। जी हां, आपको भले ही यह आश्चर्यजनक लगे, लेकिन कोलकाता में ऐसा होता रहता है। यहां के भक्त मां का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं।

Indias Richest Women In 2021 भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट

सोने की आंखें लगाई (Kolkata Durga Puja 2021)

मिली जानकारी के अनुसार बंधु महल क्लब में इस बार दो पंडालों का निर्माण किया गया है। इसमें एक तरफ किसानों को जागरुक करने के लिए किसान आंदोलन की कुछ मूर्तियां आदि लगाई गई हैं। वहीं दूसरी ओर मां दुर्गा की मूर्ति की आंखों की जगह सोने की आंखें लगाई गई हैं। यही नहीं मां को सोने की साड़ी भी अर्पित की गई है।

Google Maps New Feature 2021 : गूगल मैप का ये धमाकेदार फीचर, बचाएगा फ्यूल

मां के प्रति यह सभी की श्रद्धा (Kolkata Durga Puja 2021)

बंधु महल क्लब के प्रधान कार्तिक घोष ने बताया कि मां के प्रति यह सभी की श्रद्धा है। मां दुर्गा की आंखों के निर्माण में 11 ग्राम सोने का प्रयोग किया गया है वहीं साड़ी में करीब 6 ग्राम सोने का प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि आंख और साड़ी पर करीब 1.5 लाख खर्च हुआ है। इसके साथ ही पंडाल पर करीब 10 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। क्लब की पीआर टीम की डायरेक्टर, दिपानविता बिस्वास ने बताया कि सोने की साड़ी एक गरीब लड़की को दान कर दी जाएगी। इस लड़की की शादी होने वाली है।

लगता था मां साक्षात सामने हो (Kolkata Durga Puja 2021)

आपको बता दें कि मूर्तिकार स्वर्गीय अरुण पाल को भी श्रद्धांजलि देने के लिए पंडाल में उनका स्टूडियो रिक्रिएट किया गया है। स्वर्गीय अरुण पाल कालिघाट के मशहूर मूर्तिकार थे और पिछले वर्ष ही उनका निधन हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अरुण पाल मां की ऐसी मूर्ति बनाते थे कि लगता था कि मां साक्षात सामने हो। उनकी कमी को पूरा करने के लिए और श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए लोगों ने उनका स्टूडियो को रिक्रिएट करके बताया कि वे कितनी शिद्दत से मां की मूर्तियां बनाते थे।

Also Read : Realme GT Neo2 की लॉन्च डेट आई सामने, जानिए फ़ोन में क्या है ख़ास

Also Read : Instagram New Features 2021 वीडियो एक्सपीरियंस हो जाएगा दोगुना

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.