India News (इंडिया न्यूज), Viral News: मंगलवार को राजस्थान के कोटा शहर से अंधविश्वास का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान 4 साल पहले मरे एक बच्चे के परिजन आज सुबह बूंदी से उसकी आत्मा लेने पहुंचे। हालांकि अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। मृतक बच्चे का नाम मनराज बताया जा रहा है।

जब परिजनों को अस्पताल में घुसने नहीं दिया गया तो उन्होंने हंगामा भी किया। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। जानकारी के अनुसार बूंदी जिले के डप्टा पंचायत के झाड़गंज निवासी मनराज पुत्र राम फूल केवट की 4 साल पहले एमबीएस अस्पताल में मौत हो गई थी। उसकी आत्मा लेने के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे 24 से ज्यादा लोग पहुंचे। इसमें कई महिलाएं भी शामिल थीं।

अस्पताल के गेट पर पूजा

एमबीएस अस्पताल के गेट पर पूजा करने के बाद एक महिला अजीबोगरीब हरकतें करने लगी। तभी उसके साथ आए लोगों ने कहा कि महिला के शरीर में देवी-देवताओं ने प्रवेश कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि बच्चे की आत्मा इसी अस्पताल में है। वे तांत्रिक क्रिया करके उसे ले जाएंगे। इसके बाद सभी एमबीएस अस्पताल में घुसने लगे। लेकिन अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस चौकी ने उन्हें रोक दिया। लेकिन कुछ लोग जबरन अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। उन्होंने हंगामा भी किया। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया।

इन मुलांक वालों को वैलेंटाइन डे से मिल सकता है मनचाहा प्यार, पार्टनर के साथ अच्छे होंगे प्रेम संबन्ध!

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे कई मामले

इस अस्पताल में ऐसा पहला मामला नहीं है। यहां आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। दो साल पहले भी कुछ लोग सालों पहले मर चुके एक बच्चे की आत्मा लेने पहुंचे थे। बच्चे का जन्म इसी अस्पताल में हुआ था। लेकिन बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई थी। फिर बच्चे को अस्पताल के पास ही दफना दिया गया था। लेकिन 15 साल बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। वे कहने लगे कि हम बच्चे की आत्मा लेने आए हैं।

दो साल पहले भी ऐसा ही मामला फिर सामने आया था। यहां एक परिवार मृत बच्चे की आत्मा लेने एमबीएस अस्पताल पहुंचा था। परिवार ने अस्पताल परिसर में विशेष पूजा की और दावा किया कि वे अपने बेटे की आत्मा को अपने साथ ले जा रहे हैं। उनके बच्चे की चार साल पहले मौत हो गई थी।

Bihar Politics: माउंटेन मेन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी कांग्रेस में होंगे शामिल, जानें क्या है रणनीति?