India News (इंडिया न्यूज),Viral Video: धर्म के नाम पर बर्बरता का एक और मामला सामने रहा है। दरअसल, यूपी के मुजफ्फरनगर में एक मासूम हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवकों ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं इस दौरान जब परिवार वालों ने विरोध किया तो लड़की के परिवार को बुरी तरह पीटा गया। वहीँ इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। वहीँ अब इस घटना के बाद पूरे इलाके में गरमा गर्मी का माहौल बन गया है। पुलिस ने मोनीश, आरिश, वसीम, सलमान, शहजाद, परवेज, आशु , समीर, कासिम और नाजिम के खिलाफ अब मामला दर्ज कर लिया है।
- जानिए पूरी घटना
- लड़की के साथ की बर्बरता
चाकूबाजी से माहौल गरमाया, व्यापारियों ने बंद कराए बाजार,यहां जानें वजह
जानिए पूरी घटना
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुजफ्फरनगर में गुरुवार को मोहल्ला तीरगरान में रहने वाली नाबालिग दलित लड़की अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार मोनिश और आरिश वहां पहुंचे और हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ की। वहीँ इस दौरान पीड़िता ने बताया कि, मैं गली में खेल रही थी, तभी पीछे से बाइक पर ये लड़के आए और मेरे कंधे पर टक्कर मारते हुए गंदी-गंदी बातें कीं। मैं चिल्लाई, मेरी बहन ने भी देखा और शोर मचाया। शोर सुनकर लड़की के पिता, भाई और चाचा नीचे आए, लेकिन तब तक मोनिश और आरिश गाली-गलौज करते हुए भाग गए।
जिस स्टूडियो में की गई थी शिंदे की बेइज्जती, वहां BMC का चला हथौड़ा, वीडियो देख कांप गए कुणाल कामरा
लड़की के साथ की बर्बरता
वहीँ इस दौरान लड़की ने लड़कों के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है। शिकायत ने उसने कहा कि मोशीन और आरिश ने पहले लड़की के कंधे पर हाथ डाला। फिर कहा कि तू मुझे अच्छी लगती है। तुझे नहीं छोडूंगा। इसके बाद वो लड़की का प्राइवेट पार्ट छूने लगे। लड़की किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची। लड़की के पिता ने युवकों के घर जाकर आपत्ति जताई तो उन्होंने गन्दी-गन्दी जातिसूचक गलियां दी। उनके ऊपर गर्म खौलता हुआ तेल डाल दिया।