होम / Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए 22 मार्च के पेट्रोल-डीजल रेट, 1L तेल के लिए करना होगा इतना भुगतान

Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने जारी किए 22 मार्च के पेट्रोल-डीजल रेट, 1L तेल के लिए करना होगा इतना भुगतान

Priyambada Yadav • LAST UPDATED : March 22, 2023, 7:40 am IST

इंडिया न्यूज:(Petrol-Diesel Price Today) आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट जारी कर दिए गए हैं। बता दें बीते 10 महीने से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 22 मार्च के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। लेकिन कल कि तरह आज यानी 22 मार्च को भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें पट्रोल-डीजल के दाम इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों  के आधार पर तय किए जाते हैं।

क्या है महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपए)  डीजल (रुपए) 
मुंबई 106.31 94.27
दिल्ली 96.72 89.62
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
गुरुग्राम 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04

हर दिन अपडेट होते हैं दाम

बता दें, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह छह बजे बदलाव होते है, हर दिन सुबह छह बजे नई दरें लागू हो जाती हैं।पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं, रेट तय करने के लिए इन कंपनियों के पास कुछ मानक होते है। जिसके आधार पर ये पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ कर पेट्रोल व डीजल के दाम हर रोज सुबह जारी करते है।

अपने शहर का ताजा रेट कैसे चेक करें

पेट्रोल और डीजल के रोज के दाम आप अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। जिसके लिए बस आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। बता दें, हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, आपको अपने शहर का कोड आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

Also Read:  टेस्ला कार की लाइट शो ‘नाटू नाटू’ गाने पर देख अभिभूत हुए राजामैली

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT