होम / Priyanka Chopra: Mami में प्रियंका चोपड़ा ने पहन रखी थी खास घड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Priyanka Chopra: Mami में प्रियंका चोपड़ा ने पहन रखी थी खास घड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : October 27, 2023, 11:02 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra Luxury Watch: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इस वक्त अपने देश भारत में आईं हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ‘मामी फिल्म फेस्टिवल 2023’ में (Mami Film Festival 2023) शामिल होने के लिए इंडिया आईं हैं। वहीं, अब फिल्म फेस्टिवल से प्रियंका का लुक सामने आ चुका है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग नाइट में प्रियंका चोपड़ा जोनस की करोड़ों की शानदार घड़ी ने सबका ध्यान खींच लिया।

मामी में अध्यक्ष के तौर पर इंडिया आई प्रियंका

जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2023 की ओपनिंग नाइट में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कुछ इस अंदाज में पार्टी की शुरुआत की। प्रियंका चोपड़ा फिल्म महोत्सव समिति की आधिकारिक अध्यक्ष के तौर पर इंडिया आईं हैं। नाटकीय टोनी वार्ड सिक्विन गाउन पहने, प्रियंका चोपड़ा ने पावरहाउस व्यक्तित्व के रूप में रेड कार्पेट पर वॉक किया, जिसके लिए वो जानी जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी करोड़ो की घड़ी

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा 1.5 करोड़ की शानदार घड़ी पहने दिखाई दीं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने इस खास इवेंट के लिए ऐसा आउटफिट चुना है, जो उन्हें लेडी बॉस जैसा लुक दे रहा है। प्रियंका चोपड़ा व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने एक लॉन्ग केप भी कैरी किया हुआ है। सोशल मीडिया उनकी ये फोटोज आग की तरह फैल रही हैं। लोग उनके इस लुक की जमकर तारीफें कर रहें हैं।

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Iran: राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कल ईरान जाएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़-Indianews
PM Modi Super Exclusive Interview: राम मंदिर और देश के सौहार्द्र पर पीएम मोदी का विपक्ष को जवाब-Indianews
मुसलमानों से हो रहा है भेदभाव, विपक्ष के आरोप पर पीएम मोदी का जबाव
PM Modi Super Exclusive Interview: देश का युवा कुछ ना कुछ करने के मूड में है, रोजगार को लेकर बोले पीएम मोदी-Indianews
लोगो को क्यों और कब तक दिया जाएगा मुफ्त अनाज? पीएम मोदी ने इंडिया न्यूज पर दिया जबाव
विपक्ष के मेनिफेस्टो पर पूरी तरह से मुस्लिम लीग की छाप, इंडिया न्यूज पर बोले पीएम मोदी-Indianews
विपक्ष के नेताओं का सबसे बड़ा मुद्दा नरेंद्र मोदी ही क्यों? पीएम मोदी ने इंडिया न्यूज पर खोले राज
ADVERTISEMENT