India News (इंडिया न्यूज़), Priyanka Chopra, दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार है। वह बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमा चुकी है। वैसे ही हाल फिलहाल ही उनकी हॉलीवुड फिल्म लव अगेन रिलीज होने वाली है। जिसकी प्रमोशन में लगातार प्रियंका लगी हुई है। वैसे तो सभी जानते हैं कि करियर में उतार-चढ़ाव आते ही हैं और कभी-कभी ज्यादा बिजी रहने की वजह से कई फिल्मों को मना भी करना पड़ता है। ऐसे ही आज की रिपोर्ट में हम प्रियंका की फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे जिन्हें उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। जो भाईजान की साथ ही थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद उन्होंने क्या करके दिखाया।
सलमान खान की फिल्म भारत जो 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा को लिया जाने वाला था। वही फिल्म के लिए सब कुछ तय भी हो चुका था लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के वजह से फिल्म के मना कर दिया। फिल्म से उनके अलग होने के बाद इस फिल्म में प्रियंका की जगह पर कैटरीना कैफ को कास्ट किया गया था।
प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान के साथ 2014 में रिलीज हुई फिल्म किक जैसे साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्ट किया था। उसमें भी कास्ट किया जाना था लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने इस ऑफर को भी ठुकरा दिया। वही इस ऑफर को ठुकराने की वजह आज तक सामने नहीं आई है इसलिए फिल्म में प्रियंका की जगह जैकलिन फर्नांडिस को कास्ट किया गया था।
सलमान खान की एक और फिल्म जिसमें उन्होंने पहलवानी करी थी और दर्शकों का दिल जीत लिया था। हम बात कर रहे हैं सुल्तान की जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जाना था लेकिन उन्होंने इस फिल्म को भी रिजेक्ट कर दिया इसलिए फिल्म में प्रियंका की जगह पर अनुष्का शर्मा को कास्ट किया गया था।
प्रियंका द्वारा रिजल्ट की गई है, तीनों फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल धमाल कमाई कर गई, वहीं आज इतिहास में भी अपना नाम दर्ज हो चुकी है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि प्रियंका को आज इस बात का पछतावा है या नहीं कि उन्होंने इन फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया।
ये भी पढ़े: संजय कपूर ने सतीश कौशिक को किया याद, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.